बुर्का पहनकर कपड़ा रायपुर के शोरुम से 30 लाख की चोरी, पुलिस ने सीसीटीवी एक्सपर्ट राजेश समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
Wearing a burqa, a person stole 30 lakh rupees from a clothes showroom in Raipur, police arrested four accused including CCTV expert Rajesh
रायपुर : राजधानी के सबसे चर्चित शोरुम चोरी मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. पंडरी मेन रोड स्थित ‘श्री शिवम’ शोरुम से 31 मार्च की रात 30 लाख रुपये की चोरी करने वाले चार शातिर आरोपी पकड़े गए हैं. इनमें मास्टरमाइंड वही शख्स निकला जो शोरुम कॉम्प्लेक्स में ही ‘टाइटन वॉच’ काउंटर पर सेल्समैन था.
मिली जानकारी के मुताबिक शोरुम संचालक संजय राठी द्वारा थाना सिविल लाईन में अज्ञात चोरों की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. पुलिस ने अपराध क्रमांक 141/25 धारा 331(4), 305 बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु की. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर तकनीकी विश्लेषण एवं पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई.
जांच के दौरान दुकान में कार्यरत राजेश टण्डन के ऊपर शक गहराया. जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ में उसने अपने मामा परमेश्वर बघेल उर्फ प्रेम, सुरेश दीवान और मोहनीश श्रीवास्तव उर्फ सिद्धार्थ के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाकर उसे अंजाम देने की बात काबुल की. पुलिस टीम द्वारा चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹16,89,970 नगद, दो कार, एक एक्टिवा, एक पल्सर मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन सहित कुल ₹23 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त की गई. आरोपियों से बाकी रकम की बरामदगी के लिए पुलिस रिमांड लिया जाएगा. इस त्वरित और सफल कार्रवाई पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर द्वारा टीम को ₹10,000 नगद पुरस्कार प्रदान किया गया.
आरोपियों से मिली जानकारी के मुताबिक राजेश ने अपनी पहचान छुपाने के लिए शोरुम बंद होने से 15 मिनट पहले बुर्का पहनकर अंदर एंट्री ली. रात 12 बजे के बाद वह छिपने की जगह से निकला. काउंटर का ड्रॉअर तोड़ा और 30 लाख रुपये बैग में भर फरार हो गया. छत से रस्सी के सहारे उतरते वक्त फिसला और पैर तोड़ बैठा. पुलिस ने उसे तिल्दा के ओम अस्पताल से गिरफ्तार किया.
राजेश की गिरफ्तारी के बाद मोहनीश श्रीवास्तव (राजनांदगांव), सुरेश दीवान और प्रेम बघेल (चिखली, धरसींवा) को भी पकड़ा गया. तीनों आरोपी चोरी के बाद शिरडी और शनि शिंगनापुर घूमने निकल गए थे. एसीसीयू और सिविल लाइंस थाना पुलिस ने महाराष्ट्र से इन्हें गिरफ्तार किया. इनसे 17 लाख रुपये कैश, एक i20 कार, एक्टिवा स्कूटर और पल्सर बाइक बरामद की गई है.
चौंकाने वाली बात ये है कि चारों आरोपी पहले कभी किसी अपराध में शामिल नहीं रहे. लेकिन सब पर कर्ज का बोझ था. मोहनीश ने लोन पर मोबाइल और कार ली थी. जिसकी किस्तें नहीं चुका पा रहा था. चोरी के पैसों से उसने 90 हजार की कार की किस्त भरी. वहीं राजेश ने बीसी की रकम जमा की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



