महिला की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस ने किया खुलासा, चरित्र शंका पर पत्नी की हत्या, पति ने गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी देवसिंग गिरफ्तार
Woman dies under suspicious circumstances, police reveals, wife murdered due to suspicion of character, husband strangled her to death, accused Devsingh arrested
आरंग : राजधानी के आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम पारागांव में हुए कुमारी बाई निषाद की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. इस मामले में आरंग पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी पति ने चरित्र शंका के शक में अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी. 12 जून 2025 को महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी.
मिली जानकारी के मुताबिक 12 जून 2025 को ग्राम पारागांव निवासी कुमारी बाई निषाद उम्र 27 साल की मौत हो गई थी. उसके पति देवसिंग निषाद ने पुलिस को बताया था कि सुबह करीब 4 बजे उसकी पत्नी सोते हुए मृत हालत में पाई गई. पंचनामा के दौरान मृतिका के बाएं कान से खून निकला था और सीना फूला हुआ था. मृतिका कुमारी बाई निषाद के परिजनों ने मौत पर शक जताया था. पति देवसिंग निषाद से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसका बयान भी संदेहास्पद था.
मृतिका के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में की गला घोंटकर कत्ल करने की बात सामने आई. इसके बाद आरंग पुलिस ने पति देवसिंग को अप. क्र. 427/2025 धारा 103(1) बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया है.
बताया जा रहा है कि पति देवसिंग निषाद अपनी पत्नी मृतिका कुमारी बाई निषाद के चरित्र पर शक करता था और उसके साथ मारपीट करता था. उसके बाद पति पत्नी को मायके छोड़ देता था. मायके वाले मृतिका को समझाकर वापस ससुराल छोड़ देते थे.
आपको बता दें कि कुछ समय पहले चरित्र शंका से परेशान होकर मृतिका ने कीटनाशक दवा पीकर जान देने की कोशिश की थी. इस दौरान समाज वालों ने बैठक कर आपसी समझौता करवाया था. घटना के 10-15 दिन पहले मृतिका कुमारी बाई निषाद अपने दोनों बच्चों के साथ मायके चंपारण आई थी और अपने मां को पति देवसिंग निषाद से जान का खतरा होना बताया था. मायके वालों ने पति देवसिंग निषाद को एक बार फिर समझाया और मृतिका कुमारी बाई निषाद को फिर उसके ससुराल पारागांव भेज दिया. इसके बाद 12 जून 2025 को मृतिका की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. जांच में आरंग पुलिस को जो सबूत मिले. उसके आधार पति देवसिंग निषाद को गिरफ्तार किया गया है और रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



