'तुम लोग गरीब हो', RTE कोटे से पढ़ने वालों बच्चों से मजदूरी करवा रही प्रिंसिपल, TC काटने की धमकी, इधर छात्रावास की रंगाई-पुताई कर रही छात्राएं
'You guys are poor', the principal is making students studying under the RTE quota work, threatening to cut their TCs, while the girls are painting the hostel.
छात्रावास की रंगाई-पुताई कर रही छात्राएं
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इसमें हाॅस्टल की कुछ लड़कियां दीवारों की रंगाई-पुताई कर रही हैं. वीडियो सामने आने के बाद विभाग के अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और जांच के आदेश दिए हैं. यह मामला लैलूंगा ब्लॉक के कोड़सिया में प्री-मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास का है.
मिली जानकारी के मुताबिक लैलूंगा ब्लॉक के कोड़सिया में एक प्री-मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास है. इसमें करीब 40-45 छात्राएं रहती हैं और पढ़ाई कर रही हैं. जो आसपास के गांवों की हैं. बताया गया है कि हर साल छात्रावास के रख-रखाव के लिए 25 हजार रुपए आते हैं.
इस बार छात्रावास की रंगाई-पुताई का काम किया जा रहा था. इसी बीच एक वीडियो वायरल हुआ. जिसमें छात्रावास की बालिकाएं रंगाई-पुताई करते दिख रही हैं. कुछ छात्राएं रंग घोल रही हैं. जबकि कुछ ऊपर चढ़कर दीवारों और कमरे की पुताई कर रही हैं. वीडियो में इस दौरान कोई छात्रावास का अधिकारी या कर्मचारी दिखाई नहीं दे रहा है.
वीडियो के साथ-साथ छात्राओं की फोटो भी वायरल हो रही है. फोटो में वे छत के छज्जे की सफाई करती नजर आ रही हैं. कई दिनों से सफाई न होने की वजह से उसमें जमी गंदगी बालिकाएं निकाल रही हैं. इस पर यह भी कहा जा रहा है कि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी अपनी मनमानी कर रहे हैं और बच्चों से यह काम कराया जा रहा है. बताया गया है कि इस छात्रावास में 6वीं से 10वीं तक की बालिकाएं पढ़ रही हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
'तुम लोग गरीब हो', RTE कोटे से पढ़ने वालों बच्चों से मजदूरी करवा रही प्रिंसिपल, TC काटने की धमकी
सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के DAV मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में बच्चों से काम करवाने का मामला सामने आया है. स्कूल की प्रिंसिपल विधु शर्मा उन बच्चों से काम करवाती हैं. जिन बच्चों का एडमिशन शिक्षा के अधिकार के तहत किया गया है उनके साथ भेदभाव किया जाता है. परिजनों और छात्रों का आरोप है कि शिक्षा के अधिकार (RTE) के तहत पढ़ने वाले बच्चों को मैडम प्रताड़ित करती हैं. परिजनों का आरोप है कि कई लोगों ने तो अपने बच्चों को स्कूल से ही निकाल लिया है. दरअसल पूरा मामला मामला सूरजपुर जिला मुख्यालय से लगे तिलसिंवा गांव का है.
आरोप है कि आरटीई के तहत एडमिशन लेने वाले बच्चों से मैडम कहती हैं कि तुम लोग गरीब हो शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत पढ़ाई करते हो. तुम मजदूरी करो, मवेशियों को चराओ. इसके साथ ही टीसी काटने की धमकी देती हैं. प्रिंसिपल मैडम बच्चों से पुताई, रंगाई, सीमेंट मसाला बनाने और फावड़ा चलाने का काम करवाती हैं.
परिजनों ने इस मामले की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी, कलेक्टर जनदर्शन व बाल विकास विभाग से की है. परिजनों का कहना है कि आरटीई से पढ़ने वाले बच्चों को स्कूल में अलग नजर से देखा जाता है. उनके साथ भेदभाव किया जाता है. स्कूल में भेदभाव की जानकारी मिलने के बाद कुछ अभिभावकों को अपने बच्चों का नाम स्कूल से कटवा दिया है.
शीतल बाई केवट ने बताया कि प्रिंसिपल मैम ने बोला कि तुम्हारा लड़का बहुत कमजोर है. इसे निकाल के सरकारी में डाल दो. हम लोग यहां सब्जी-भाजी बेचने नहीं आते पढ़ाने आते हैं. वहीं, एक परिजन सविता देवी ने कहा कि मैडम बच्चे से स्कूल में काम करा रहे थे. मेरे बच्चे के हाथ में चोट तक आ गई है. मैडम स्कूल में सीमेंट उठवा रहे हैं और ताने दिए जाते हैं.
सूरजपूर जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा ने कहा कि मामले में शिकायत मिली है. विभाग ने तीन सदस्यीय जांच जांच कमेटी गठित की है. सारी शिकायतें बिंदु के आधार पर जांच की जाएगी और नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



