युवा मजदूर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जिंदा समझ अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस
Young laborer dies in suspicious death; family assumes he's alive, rushes him to hospital; doctors declare him dead, family members in uproar; police investigate
कोरबा : कोरबा जिले में एक मजदूर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घटना 1 नवंबर की है। रवानाडांड गांव में शिवलाल (25 साल) खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोया था, लेकिन सुबह काफी समय बीत जाने के बाद भी वह बाहर नहीं निकला. यह मामला करतला थाना क्षेत्र का है.
रवानाडांड गांव निवासी परिजनों जब वे कमरे में गए तो शिवलाल उम्र 25 साल को अचेत पाया. परिजनों ने उसे जीवित समझकर फौरन अपने वाहन से जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के बड़े भाई सुंदरलाल ने बताया कि शिवलाल रोजी-मजदूरी करता था. शनिवार (1 नवंबर) शाम वह मजदूरी कर घर लौटा था और भैंसमा बाजार घूमने गया था. वापस आकर खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया था.
जिला अस्पताल चौकी प्रभारी ने जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर परिजनों के बयान दर्ज किए हैं. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.
परिजनों ने बताया कि उसे किसी भी तरह की बीमारी या स्वास्थ्य समस्या नहीं थी. शिवलाल तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था और घर का मेहनती सदस्य था. जो आर्थिक रुप से परिवार की मदद करता था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



