115 करोड़ का CSMCL ओवरटाइम घोटाला, शराब दुकानों में एक्स्ट्रा शिफ्ट, कर्मचारियों तक पहुंचा ही नहीं पैसा; एजेंसी का फील्ड ऑफिसर-अकाउंटेंट गिरफ्तार
₹115 crore CSMCL overtime scam: extra shifts at liquor stores, but no money reaching employees; agency's field officer and accountant arrested
रायपुर : छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों से जुड़े 115 करोड़ के ओवरटाइम भुगतान घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है. ब्यूरो ने मैन पावर एजेंसी ईगल हंटर साल्युशन लिमिटेड के फील्ड आफिसर अभिषेक कुमार सिंह और अकाउंटेंट तिजऊ राम निर्मलकर को गिरफ्तार कर लिया है.
प्रवर्तन निदेशालय रायपुर के अधिकारियों ने 29 नवंबर 2023 को 3 लोगों से 28.80 लाख रुपए नगद जब्त किए थे. इसी खबर पर EOW ने अपराध क्रमांक 44/2024 दर्ज कर जांच शुरू की थी. जांच में सामने आया कि वर्ष 2019-20 से 2023-24 के बीच ओवरटाइम के नाम पर मैन पावर एजेंसियों को करीब 115 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया. नियमानुसार ये रकम शराब दुकानों में कार्यरत कर्मचारियों को अतिरिक्त भुगतान के रूप में मिलनी थी. लेकिन हकीकत में ये रकम कर्मचारियों को न देकर कमीशन के रूप में निकाली जाती थी. फिर CSMCL के अधिकारियों और प्राइवेट व्यक्तियों को बांटी जाती थी.
दोनों आरोपियों को आज 20 अप्रैल 2026 को विशेष न्यायालय में पेश किया गया. जहां से 27 अप्रैल 2026 तक पुलिस रिमांड मिली है. आरोपियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा-7(बी), 8 और भादवि की धारा-467, 468, 471, 120-बी के तहत मामला दर्ज है. ब्यूरो को उम्मीद है कि पूछताछ में और बड़े खुलासे हो सकते है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



