रायपुर के कपड़ा दुकान में 27 लाख कैश की चोरी, ड्राइवर विजय निकला मास्टर माइंड, नगद लेकर भागा गांव, पुलिस ने किया गिरफ्तार

27 lakh cash stolen from a cloth shop in Raipur, driver Vijay turned out to be the mastermind, fled to the village with the cash, police arrested him

रायपुर के कपड़ा दुकान में 27 लाख कैश की चोरी, ड्राइवर विजय निकला मास्टर माइंड, नगद लेकर भागा गांव, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर/जांजगीर-चांपा-सक्ती : रायपुर जिले की माना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने राजधानी में हुए चोरी की एक बड़ी वारदात को सुलझा. लेने का दावा किया है. पुलिस ने आरोपी को मलदा गांव से गिरफ्तार कर लिया. चोरी किये गए रकम को भी बरामद कर लिया है .
मिली जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों माना पुलिस को शिकायत मिली कि कारोबारी गुरमुख आहूजा की डुमरतराई स्थित दुकान से कारोबारी के पुराने ड्राइवर ने 27 लाख रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया है. पुलिस ने मामले की जानकारी वरिष्ठ अफसरों को दी और मार्गदर्शन लेकर आरोपी की पता तलाशी शुरु की.
वही जांच-पड़ताल और छापेमारी के दौरान हसौद पुलिस की मदद से आरोपी ड्राइवर विजय कश्यप को सक्ती जिले के मलदा गांव से गिरफ्तार कर लिया गया. उसकी निशानदेही पर रकम की भी बरामदगी कर ली गई. आरोपी ने चोरी किये गए रकम को घर पर ईंटों के बीच छिपाकर रखा था. शातिर चोर विजय कश्यप को लेकर देर रत पुलिस रायपुर पहुंची.
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹500, ₹200 व ₹100 के नोटों के बंडल भी बरामद किए हैं. चूंकि मामला रायपुर का और आरोपी शक्ति जिले का है. इसलिए बिर्रा पुलिस ने आरोपी को थाना हसौद पुलिस के सुपुर्द किया. जहां से आगे रायपुर पुलिस को आरोपी सौंपा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB