रीपा योजना में गड़बड़ी मामले में 3 पंचायत सचिव सस्पेंड, तीन जनपद सीईओ को संभागायुक्त ने जारी किया कारण बताओ नोटिस, मचा हड़कंप

3 Panchayat Secretaries suspended in the case of irregularities in RIPA scheme, Divisional Commissioner issued show cause notice to three District CEOs, created a stir

रीपा योजना में गड़बड़ी मामले में 3 पंचायत सचिव सस्पेंड, तीन जनपद सीईओ को संभागायुक्त ने जारी किया कारण बताओ नोटिस, मचा हड़कंप

रायपुर : रीपा योजना का पंचायत एवं ग्रामीण विकास ने शासन स्तर पर जांच की थी जिसके प्रतिवेदन के आधार पर कार्यवाही की गई. जांच में विभिन्न स्तर पर गड़बड़ी और नियम प्रक्रिया का पालन नहीं करना पाया गया. जांच के आधार पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए. रायपुर संभाग के 3 पंचायत सचिव पर सस्पेंड की कार्यवाही की गई है. साथ ही तत्कालीन जनपद पंचायत सीईओ को कारण बताओे नोटिस दिया गया है.
संभागायुक्त कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक महासमुंद जिला पंचायत सीईओ ने जनपत पंचायत महासमुंद के ग्राम पंचायत बिरकोनी के सचिव शंकर साहु, बलौदाबाजार-भाटापारा के जिला पंचायत सीईओ ने जनपद पंचायत पलारी के गिर्रा के ग्राम पंचायत सचिव खिलेश्वर ध्रुव और जनपद पंचायत बलौदाबाजार के ग्राम पंचायत लटुआ के सचिव टीकाराम निराला को निसस्पेंड किया है. इन्हें भण्डार क्रय नियम का पालन न करने, बगैर तकनीकी परीक्षण किये मशीन खरीदी करना और मशीन के देय का खण्ड-खण्ड भुगतान के साथ कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने के कारण यह कार्यवाही की गई है.
रीपा की जांच के बारे में संभागायुक्त महादेव कावरे द्वारा तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पलारी रोहित नायक जिला बलौदाबाजार-भाटापारा को, तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बलौदाबाजार रवि कुमार जिला बलौदाबाजार भाटापारा और तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत महासमुंद, लिखत सुल्ताना जिला महासमुंद को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. आयुक्त रायपुर संभाग द्वारा उक्त अधिकारियों को नियत अवधि में जवाब देने के निर्देश दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB