आंगन में मिली खून से लथपथ लाश, शव पर चोट के निशान, हत्या की आशंका, ग्रामीणों में गहरा आक्रोश और डर का माहौल, जांच में जुटी पुलिस

A blood-soaked body was found in the courtyard, with injury marks on the body, suspicion of murder, and villagers are deeply angry and fearful. Police are investigating.

आंगन में मिली खून से लथपथ लाश, शव पर चोट के निशान, हत्या की आशंका, ग्रामीणों में गहरा आक्रोश और डर का माहौल, जांच में जुटी पुलिस

जीपीएम : गौरेला थाना क्षेत्र के बरवासन गांव अंतर्गत लमरा टोला में एक युवक की बेरहमी से की गई हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. मृतक की पहचान चंद्रभान सिंह के रुप में हुई है. जिसका शव उसके घर के सामने आंगन में खून से लथपथ हालत में मिला. इस घटना से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश और भय का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह जब ग्रामीणों ने चंद्रभान सिंह के घर के सामने आंगन में उसका शव देखा तो उन्हें परिजनों और पुलिस को खबर किया. शव पर चोट के कई गहरे निशान पाए गए. जिससे यह साफ़ है कि युवक पर अत्यंत क्रूरता से हमला किया गया था. घटनास्थल पर बड़ी तादाद में खून बिखरा हुआ था. जो हमले की भयावहता को दर्शाता है.
खबर मिलते ही गौरेला थाना पुलिस की टीम फौरन मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया. और मामले की जांच शुरु कर दी है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने डॉग स्क्वाड की मदद से घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हत्या के कारणों का अभी तक कोई साफ खुलासा नहीं हो सका है. प्राथमिक अनुमान है कि किसी धारदार हथियार से यह वारदात अंजाम दी गई है. पुलिस आपसी रंजिश, पुराने विवाद या अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए हर पहलू से मामले की गहन जांच कर रही है.
इस नृशंस हत्या की वारदात के बाद से गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीण भयभीत हैं और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वे जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की स्थिति और साफ हो सकेगी. फिलहाल गौरेला पुलिस घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है. ताकि इस जघन्य जुर्म के पीछे के सच का पता लगाया जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t