ट्रक की टक्कर से बाइक सवार आरक्षक की मौत, सड़क पर टकरा गया सिर, हेलमेट पहनने के बावजूद गई जान, परिजनों में पसरा मातम

A constable riding a motorcycle died after being hit by a truck, hitting his head on the road, and died despite wearing a helmet, leaving his family in mourning.

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार आरक्षक की मौत, सड़क पर टकरा गया सिर, हेलमेट पहनने के बावजूद गई जान, परिजनों में पसरा मातम

अंबिकापुर. अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर ग्राम लहपटरा के पास बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार आरक्षक को टक्कर मार दी. हादसे में गंभीर रुप से जख्मी आरक्षक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया. यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. आरक्षक सूरजपुर ड्यूटी जाने के लिए घर से निकला था. आरक्षक ने हेलमेट भी पहन रखा था. लेकिन ट्रक की टक्कर से हेलमेट निकलकर फेंका गया और सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई. आरक्षक की मौत से उसके परिजनों में मातम पसरा हुआ है. मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरना निवासी मसत्य राम पैकरा उम्र 42 साल सूरजपुर जिले में आरक्षक के पद पर पदस्थ था. वह घर आया था और 17 सितंबर की दोपहर करीब 1:30 होंडा शाइन से ड्यूटी जाने निकला था. इसी बीच बिलासपुर-अंबिकापुर नेशनल हाइवे पर लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लहपटरा स्थित कमल फ्यूल के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक नम्बर UP 44 BT 0920 ने आरक्षक की बाइक को टक्कर मार दी.
टक्कर से आरक्षक बाइक समेत सडक़ पर सिर के बल जा गिरा और गंभीर रुप से घायल हो गया. उसे 108 एम्बुलेंस के जरिए इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया. यहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t