दशम पातशाह श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में राजधानी रायपुर में भव्य नगर कीर्तन का आयोजन
A grand Nagar Kirtan was organised in the capital Raipur on the occasion of the birth anniversary of the tenth Guru, Shri Guru Gobind Singh Ji.
रायपुर : सिखों के दसवें गुरु, दशम पातशाह श्री गुरु गोविंद सिंह जी के पावन प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर एक विशाल एवं दिव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है. इस पावन आयोजन में छत्तीसगढ़ के सिख समाज की संगत-स्त्री, पुरुष, बच्चे, युवा और गुरुनानक नाम लेवा संगत सहित सभी धर्मों के श्रद्धालु उत्साहपूर्वक सहभागी बनेंगे.
श्री गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती से पूर्व निकाली जाने वाली यह पवित्र शोभायात्रा पालकी साहब में विराजमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रति पूर्ण श्रद्धा, मर्यादा और सम्मान के साथ पांच प्यारों की अगुवाई में होगी. नगर कीर्तन के दौरान संगत द्वारा पूरे मार्ग को झाड़ू लगाकर स्वच्छ किया जाएगा पानी छिड़क कर तथा फूलों की बरसात कर पांच प्यारों एवं श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का आदर-सत्कार किया जाएगा. नगर कीर्तन की शोभा को बढ़ाने ढोल-नगाड़े, ऊंट, घोड़े, पारंपरिक गतका प्रदर्शन होगा.
पालकी साहब के पीछे सिख समाज की महिलाएं, पुरुष, युवक-युवतियां शब्द-कीर्तन करते हुए गुरु महिमा का गुणगान करेंगे. जिससे संपूर्ण वातावरण गुरुवाणी के साथ आध्यात्मिक आनंद से ओतप्रोत होगा.
नगर कीर्तन दोपहर 3 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु नानक नगर से प्रारंभ होकर बाबा बुड्ढा जी साहिब गुरुद्वारा (तेलीबांधा तालाब), आनंद नगर मोड़, शहीद भगत सिंह चौक, शंकर नगर रोड, भारत माता चौक से कैनाल रोड होते हुए गुरुद्वारा गोविंद नगर, पंडरी में संपन्न होगा. नगर कीर्तन के संपूर्ण मार्ग में सिख समाज द्वारा कईस्थानों पर स्वागत किया जाएगा और प्रसाद वितरण किया जाएगा. जो सेवा, समर्पण और भाईचारे की भावना का संदेश होता है.
उल्लेखनीय है कि सिखों के दशम गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व (जयंती) के पूर्व यह पावन नगर कीर्तन श्री गुरु सिंह सभा गुरु नानक नगर एवं सभी साध-संगत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है.
श्री गुरु सिंह सभा गुरु नानक नगर और सभी साध-संगत ने सिक्ख समाज सहित सभी समाज के लोगों से अपील किया कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित विशाल नगर कीर्तन शोभायात्रा में शामिल होकर गुरु घर की शियां प्राप्त करें और जीवन सफल करें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



