गरियाबंद जिले में धान के अवैध परिवहन एवं बिक्री करते 2 मामलों में 115 कट्टा 48.75 कि्ंवटल 1 लाख 51 हजार 125 सौ रुपये का अवैध धान जप्त

In two cases of illegal transportation and sale of paddy in Gariaband district, 115 bags (48.75 quintals) of illegal paddy worth Rs 1,51,125 were seized.

गरियाबंद जिले में धान के अवैध परिवहन एवं बिक्री करते 2 मामलों में 115 कट्टा 48.75 कि्ंवटल 1 लाख 51 हजार 125 सौ रुपये का अवैध धान जप्त

गरियाबंद : दीगर राज्य से छत्तीसगढ़ में अवैध तरीके से लाए जा रहे धान के परिवहन और बिक्री के खिलाफ गरियाबंद पुलिस ने व्यापक अभियान चलाते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है. पुलिस द्वारा पिछले एक महिना 25 दिनों में कुल 2960.25 क्विंटल अवैध धान जप्त किया गया है. जिसकी अनुमानित कीमत 91 लाख 76 हजार 775 रुपये बताई जा रही है.
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया गया. जिसके तहत देवभोग और अमलीपदर थाना क्षेत्र में बॉर्डर चेक पोस्ट पर सघन जांच की जा रही है. इसी कड़ी में 2-3 जनवरी 2026 को देवभोग और अमलीपदर पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए अवैध तरीके से धान परिवहन करते दो बोलेरो पिकअप वाहनों को पकड़ा। इन वाहनों से कुल 115 कट्टा धान (48.75 क्विंटल), जिसकी कीमत करीब 1 लाख 51 हजार रुपये को जप्त किया.
देवभोग थाना क्षेत्र में बोलेरो पिकअप वाहन नम्बर OD26 3883 से 60 कट्टा धान. जबकि अमलीपदर थाना क्षेत्र में बोलेरो पिकअप वाहन नम्बर OD10 M 0487 से 55 कट्टा धान बरामद किया गया. मौके पर वैध दस्तावेज पेश नहीं किए जाने पर धान और वाहनों को जब्त कर संबंधित विभाग को सुपुर्द किया गया.
इसी तरह लगातार चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान अब तक कुल 58 मामलों में 54 चारपहिया वाहन और 4 लावारिस मामलों सहित 6893 कट्टा अवैध धान पकड़ा गया है, पुलिस का कहना है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सिर्फ पंजीकृत किसानों से ही निर्धारित केंद्रों में किए जाने का प्रावधान है. इसके बावजूद बाहरी राज्यों से अवैध धान लाकर बिक्री का प्रयास किया जा रहा था.
गरियाबंद पुलिस ने साफ किया है कि अवैध धान परिवहन और बिक्री करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. ताकि शासन की मंशा के अनुरुप किसानों के हितों की रक्षा की जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t