गांव से एक किलोमीटर पहले दीवार में जा टकराई तेज रफ्तार कार, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, दो गंभीर अस्पताल में भर्ती
A high speed car collided with a wall one kilometer before the village, 3 people died tragically, two seriously admitted in hospital
बिलासपुर : न्यायधानी बिलासपुर में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया.
मिली जानकारी के मुताबिक काठाकोनी निवासी पवन रात्रे, सुरेश वासुदेव, विजय राजपूत, मोनु यादव, जयंत वैष्णव कार नम्बर CG10 AF 2097 से बिलासपुर प्लंबर का काम करने गए थे. 21 की दोपहर दोपहर करीब 2:30 बजे सभी लोग बिलासपुर से वापस काठोकोनी आ रहे थे.
तखतपुर थाना क्षेत्र के बिनौरी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई. हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं इस हादसे में दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए.
इस हादसे में काथाकोनी निवासी पवन रात्रे खजूरी नवागांव निवासी सुरेश वासुदेव, विजय राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई. कार सवार मोनू यादव और जयंत वैष्णव गंभीर रुप से घायल हो गए. सभी लोग देवरी और काठाकोनी के थे और जब हादसा हुआ तो सभी अपने गांव से सिर्फ एक किलोमीटर दूर थे. अपने गांव तकरीबन पहुंच ही गए थे
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



