कोपरा में घर में रखे पैरावट पर लगी भीषण आग, पुलिस और दमकल की तत्परता से पाया गया काबू, बड़ा खतरा टला, नगरवासियों ने की सराहना

A huge fire broke out on the paravat kept in the house in Kopra, the fire was brought under control due to the promptness of police and fire brigade, a big danger was averted, the residents of the city appreciated it

कोपरा में घर में रखे पैरावट पर लगी भीषण आग, पुलिस और दमकल की तत्परता से पाया गया काबू, बड़ा खतरा टला, नगरवासियों ने की सराहना

गरियाबंद : गरियाबंद जिले के नगर पंचायत कोपरा पैरी नगर में रविवार को किराना व्यवसायी महेश साहू के घर में रखे पैरावट में अचानक आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के घरों को भी नुकसान होने का खतरा बन गया था. घटना की जानकारी समाजसेवी गोरेलाल सिन्हा ने गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक राखेचा को दी. खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने फौरन कार्रवाई करते हुए संबंधित थाना, फायर ब्रिगेड और अन्य दलों को घटना स्थल पर रवाना किया.
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दो दमकल वाहन फौरन मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया. फायर ब्रिगेड की टीम ने पूरी मेहनत और तत्परता के साथ हालात को कंट्रोल किया. नगरवासियों ने पुलिस अधीक्षक और दमकल कर्मियों की सराहना की. जिनकी तत्परता से बड़ा हादसा टल गया.
नाराज नगरवासी
नगरवासियों ने सीएमओ की गैरजिम्मेदारी पर नाराजगी व्यक्त की. उनका कहना है कि नगर पंचायत में आपातकालीन स्थितियों के लिए कोई तैयारी नहीं है. यह घटना नगर पंचायत की व्यवस्थाओं की पोल खोलती है.
यह घटना पुलिस और फायर ब्रिगेड की सक्रियता और जनता की सूझबूझ का मिसाल है. लेकिन नगर पंचायत की लापरवाही भविष्य में बड़े हादसों को न्योता दे सकती है. नगरवासियों ने इस तरफ प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI