आधी रात चुपके से पहुंचा प्रेमी, किस्मत ने दिया धोखा, सरपंच की भतीजी से मिलने गए युवक को परिजनों ने बुरी तरह कर दी पिटाई

A lover sneaked in at midnight, but fate betrayed him. The young man, who went to meet the Sarpanch's niece, was brutally beaten by her family members.

आधी रात चुपके से पहुंचा प्रेमी, किस्मत ने दिया धोखा, सरपंच की भतीजी से मिलने गए युवक को परिजनों ने बुरी तरह कर दी पिटाई

बलरामपुर : प्यार की राह में फिर खूनखराबा! छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने आधी रात को चुपके से पहुंचा। लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया। लड़की के परिजनों और परिवार ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और लाठी-डंडों से इतनी बेरहमी से पीटा कि युवक अधमरा हो गया. यह दिल दहला देने वाली घटना सरपंच की भतीजी से प्रेम प्रसंग की बताई जा रही है, जिससे परिवार का गुस्सा फूट पड़ा. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
युवक और लड़की लंबे समय से एक-दूसरे से प्यार करते हैं. लड़की स्थानीय सरपंच की भतीजी है. जिस वजह से परिवार सख्त विरोध में था. शनिवार की आधी रात युवक मौका देखकर प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया. लेकिन परिजनों की नजर पड़ते ही हड़कंप मच गया.
उन्होंने युवक को पकड़ लिया. हाथ-पैर बांधकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया. जब प्रेमिका बीच-बचाव करने आई तो उसे भी नहीं बख्शा गया. युवक की चीखें गांव में गूंजती रहीं. लेकिन किसी ने मदद नहीं की. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. जिसमें युवक की बेरहम पिटाई के नजारा देखकर लोगों का खून खौल उठा. वीडियो में युवक दर्द से कराहता नजर आ रहा है.
खबर मिलते ही बलरामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया. जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है. थाना प्रभारी ने बताया, “यह प्रेम प्रसंग का मामला है. हम सभी आरोपियों को जल्द पकड़ेंगे और सख्त कार्रवाई करेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI%207:08%20pm