मगरलोड मणिकंचन में लगी भीषण आग।आग में जलकर 4 ई-रिक्शा समेत लाखों की संपत्ति जलकर खाक, कई मशीनें स्वाहा, मचा हड़कंप

A massive fire broke out in Magarlod Manikchan. Property worth lakhs including 4 e-rickshaws was gutted in the fire, several machines were destroyed, causing panic.

मगरलोड मणिकंचन में लगी भीषण आग।आग में जलकर 4 ई-रिक्शा समेत लाखों की संपत्ति जलकर खाक, कई मशीनें स्वाहा, मचा हड़कंप

धमतरी/मगरलोड : धमतरी जिले के मगरलोड नगर पंचायत स्थित मणिकंचन केंद्र में आज भीषण आग लगने की खबर सामने आई है. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और आग लगने की खबर मगरलोड क्षेत्र में हवा की तरह फैल गई.
आग इतनी भयानक थी कि मणिकंचन केंद्र में रखे कीमती सामान और मशीनें जलकर खाक हो गई हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग की चपेट में आने से 4 ई-रिक्शा और फटका बेलन मशीन पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गए. इस अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है.
घटना की खबर मिलते ही मगरलोड पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस बल द्वारा घटनास्थल पर जमा भीड़ को हटाने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया गया.
काफी इंतजार के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। जिसके बाद आग पर काबू पाने की कोशिशें तेज की गई. मौके पर नगर पंचायत के सब इंजीनियर, पीआईयू (PIU) और अन्य सभी कर्मचारी मौजूद थे. और आग बुझाने के कार्य में जुटे रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t