राजिम कुंभ में 14 दिनों तक डेली एक मंत्री होंगे मुख्य अतिथि, 1 फरवरी से सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक 15 दिन भारी वाहनों पर रोक

A minister will be the chief guest at the Rajim Kumbh Mela every day for 14 days. Heavy vehicles will be banned for 15 days from 6 am to 12 midnight starting tomorrow, February 1.

राजिम कुंभ में 14 दिनों तक डेली एक मंत्री होंगे मुख्य अतिथि, 1 फरवरी से सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक 15 दिन भारी वाहनों पर रोक

गरियाबंद/ राजिम : आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का महापर्व राजिम कुंभ (कल्प) मेला 2026 में इस साल मेला अवधि के दौरान 1 फरवरी से 14 फरवरी 2026 तक रोजाना छत्तीसगढ़ शासन के एक मंत्री/संवैधानिक पदाधिकारी मुख्य अतिथि या विशिष्ट अतिथि के रुप में मौजूद रहेंगे. जिसके लिए अतिथियों की लिस्ट जारी कर दी गई है.
1 फरवरी को भव्य उद्घाटन, राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि
राजिम कुंभ (कल्प) मेला 2026 का उद्घाटन समारोह 01 फरवरी 2026 को आयोजित होगा, जिसमें राज्यपाल रमन डेका को मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित किया गया है.
• 02 फरवरी – अरूण साव, उप मुख्यमंत्री
• 03 फरवरी – विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री
• 04 फरवरी – राम विचार नेताम, मंत्री
• 05 फरवरी – दयाल दास बघेल, मंत्री
• 06 फरवरी – केदार कश्यप, मंत्री
• 07 फरवरी – लखन लाल देवांगन, मंत्री
• 08 फरवरी – श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री
• 09 फरवरी – ओ.पी. चौधरी, मंत्री
• 10 फरवरी – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह (मुख्य आतिथ्य हेतु सहमति प्राप्त)
• 11 फरवरी – श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे, मंत्री
• 12 फरवरी – टंकराम वर्मा, मंत्री
• 13 फरवरी –
• माननीय गजेन्द्र यादव, मंत्री
• माननीय गुरु खुशवंत साहेब, मंत्री
• 14 फरवरी – समापन अवसर पर विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति प्रस्तावित
राजिम कुंभ (कल्प) मेला 2026 में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और धार्मिक अनुष्ठानों को लेकर शासन स्तर पर विशेष तैयारियां की जा रही हैं. यह मेला न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था और सांस्कृतिक एकता का महाकुंभ साबित होगा.
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी गरियाबंद द्वारा जारी आदेश के मुताबिक 1 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक कुंभ क्षेत्र से जुड़े प्रमुख मार्गों पर भारी मालवाहक वाहनों के आवागमन पर रोक लगे गई है. कलेक्टर द्वारा जारी आदेश क्रमांक 187/कले./स्टे./स्था./2026 के तहत यह पाबन्दी सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक रहेगी.
प्रतिबंधित मार्गों में नेशनल हाइवे 130-सी (रायपुर–राजिम), चौबेबंधा मार्ग से नवापारा पुल तथा राजिम से फिंगेश्वर मार्ग शामिल हैं. इस समय में इन मार्गों पर भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश और आना-जाना बंद रहेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

बता दें कि एक दिन पहले ही पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल ने कांग्रेस भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि हमारी सरकार (कांग्रेस) के समय 15 दिनों तक शराब की दुकानें पूरी तरह बंद रहती थीं. ताकि मेले की पवित्रता बनी रहे. लेकिन इस बार प्रशासन मौन है. क्या सरकार श्रद्धालुओं के बजाय शराब प्रेमियों का स्वागत करना चाहती है.
जिसके बाद राजिम मेला क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों में 15 दिनों तक शराब की बिक्री पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. राजिम को छत्तीसगढ़ का प्रयागराज कहा जाता है. यहां आज  से 15 दिवसीय भव्य ‘राजिम कुंभ कल्प 2026’ का शुभारंभ किया गया है. मेले में देशभर के साधु-संत और लाखों श्रद्धालु भाग लेने पहुंचे हैं. शराब दुकानों और मेला क्षेत्र के आसपास मांस और मटन की बिक्री पर भी रोक लगाई गई है.