महानदी पुल के पास पेड़ से टकरा गई मोटरसाइकिल, पूर्व सरपंच पूरन नेताम सड़क हादसे में मौत, परिवार में पसरा मातम, गांव में शोक की लहर
A motorcycle collided with a tree on the Mahanadi River Bridge, killing former Sarpanch Puran Netam in a road accident, leaving the family in mourning and the village in mourning.
नगरी : नगरी-सांकरा मार्ग पर महानदी पुल के पास गुरुवार रात हुई भीषण सड़क दुर्घटना में ग्राम खमरिया निवासी एवं पूर्व सरपंच पूरन नेताम उम्र 42 साल की दर्दनाक मौत हो गई. वे नगरी स्थित मनोज टेंट हाउस में मुंशी के रुप में कार्यरत थे.
मिली जानकारी के मुताबिक पूरन नेताम गुरुवार रात करीब 8 बजे दैनिक काम खत्म कर मोटरसाइकिल से अपने गांव वापस लौट रहे थे. इसी दौरान महानदी पुल के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उन्हें गंभीर सिर की चोटें आईं.
स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरी पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
चश्मदीदों का कहना है कि यह हादसा संभवतः किसी भारी वाहन को साइड देने के दौरान हुआ होगा. ग्रामीणों ने बताया कि महानदी की यह मोड़ वाली जगह पहले भी कई गंभीर हादसों का कारण बन चुकी है. इसके बावजूद इस स्थान पर सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध नहीं किए गए हैं.
हादसे की खबर मिलते ही खमरिया गांव सहित पूरे नगरी क्षेत्र में मातम छा गया. मिलनसार और सरल स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले पूरन नेताम के निधन से ग्रामीणों में गहरा दुःख व्याप्त है.
पूर्व सरपंच के निधन पर सरपंच संत मरकाम, जनपद सदस्य राजेश गोसाई, सरपंच नागेंद्र बोर्झा, मनोज टेंट हाउस संचालक मनोज गुप्ता, गोलू मांडवी, देवेंद्र साहू, संजू साहू, केशव, रामदेव सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और मित्रों ने गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



