कॉलेज से घर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़ कर गाली-गलौच करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

The police arrested three accused who molested and abused a student returning home from college and sent them behind bars within 24 hours.

कॉलेज से घर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़ कर गाली-गलौच करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

बिलासपुर : कोटा बिलासपुर जिला के थाना क्षेत्र में कॉलेज से घर लौट रही एक युवती से छेड़छाड़ के मामले में बिलासपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रजनेश सिंह के निर्देश पर कोटा पुलिस की टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की.
मिली जानकारी के मुताबिक 19 नवंबर 2025 को पीड़िता ने कोटा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि तीन युवक तुषार साहू, कोमल साहू और नितेश साहू कॉलेज से घर लौटते समय रास्ता रोककर उससे जबरन छेड़छाड़ की और विरोध करने पर गाली-गलौज की.
पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 74, 296 व 3(5) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर फौरन जांच शुरु की. एसएसपी के निर्देशानुसार कोटा पुलिस ने आरोपियों को 24 घंटे के भीतर पकड़ लिया. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की जानकारी इस तरह है:
तुषार उर्फ छोटू साहू, पिता विजय साहू, उम्र 22 साल निवासी डोगरीपारा, कोटा
कोमल साहू, पिता रविशंकर साहू, उम्र 19 साल निवासी फिरंगीपारा, कोटा
नितेश साहू, पिता रवि कुमार शंकर साहू, उम्र 25 साल निवासी फिरंगीपारा, कोटा
सभी आरोपियों को विधिवत कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. जांच में यह साफ हुआ कि तीनों आरोपी पहले से ही अपराधों में शामिल रहे हैं.
तुषार साहू के खिलाफ 12 जुर्म दर्ज हैं.
नितेश साहू के खिलाफ 3 मामले दर्ज हैं.
कोमल साहू पर 4 मामले दर्ज हैं.
तीनों की गुंडा फाइल थाना कोटा में खोल दी गई है, जिससे यह साफ होता है कि आरोपी पहले भी कई अपराधों में शामिल रह चुके हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t