बाइक सवार पिता-पुत्र को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में पिता की मौत, 2 हादसों में दो शिक्षकों की गई जान, बेटे की हालत नाजुक, ड्राइवर गिरफ्तार
A truck hit a father and son riding a bike, killing the father. Two teachers were killed in two accidents, and the son is in critical condition. The driver was arrested.
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : मरवाही जिले में मंगलवार को घने कोहरे की वजह से बाइक सवार पिता पुत्र हादसे का शिकार हो गए. बाइक की टक्कर ट्रक से हो गई. हादसे में पिता की मौत हो गई जबकि बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई.
मिली जानकारी के मुताबिक घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम थी और बाइक सवार पिता-पुत्र को सामने से आ रही ट्रक नजर नहीं आई. सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटे की हालत नाजुक है. हादसा मरवाही माडाकोड मुख्य मार्ग पर हुआ. एंबुलेंस की मदद से घायल लड़के को अस्पताल भिजवाया गया. घायल को सिर में गंभीर चोटें आई हैं.
हादसे में जान गंवाने वाले मृतक शिक्षक मरवाही विकासखंड के चिचगोहना गांव के निवासी बख्शी दास और घायल लड़के का नाम अंकित दास है. घायल छात्र अंकित दास आईटीआई का छात्र है. बस छूट जाने के कारण पिता बेटे को बाइक से कॉलेज छोड़ने जा रहे थे. तभी दोनों हादसे का शिकार हो गए.
हादसे में घायल छात्र को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. छात्र की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया. मृतक शिक्षक मरवाही विकासखंड के चिचगोहना गांव के निवासी थे. जबकि उनकी पदस्थापना मरवाही विकाशखण्ड के पंडरीपानी गांव के स्कूल में थी.
इस हादसे की खबर मिलते ही मरवाही पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई करते हुए ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है. थाना प्रभारी मरवाही शनिप रात्रे का कहना है कि कोहरे के चलते हादसा हुआ है ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया गया है.
गाड़ी चलाते समय इन बातों को रखें विशेष ध्यान:-
1) गाड़ी की गति सीमा को कम रखें.
2) जरुरत के मुताबिक अपर डिपर लाइट का इस्तेमाल करें.
3) पार्किंग लाइट का इस्तेमाल गाड़ी खड़ी करने के लिए करें.
4) लो बीम हेडलाइट्स और फॉग लैंप्स बड़ी गाड़ी है तो ऑन रखें.
5) कोहरे में ओवर टेक करने से बचें.
6) आगे चल रही गाड़ी से दूरी बनाकर चलें.
7) दोपहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट जरुर पहनें.
8) चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट लगाएं.
9) जरुरत के मुताबिक एंडिकेटर का इस्तेमल करना ना भूलें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
सहायक शिक्षक की भी हुई थी मौत
गौरतलब है कि यह पहला मामला नहीं है. इससे ठीक 24 घंटे पहले ही इसी जिले में एक और सड़क हादसे में शिक्षक की मौत हो चुकी है. रविवार रात पेंड्रा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार शिक्षक जयराम कौशिक को टक्कर मार दी थी. इस हादसे में सहायक शिक्षक जयराम कौशिक की मौत हो गई थी. जबकि उनके दिव्यांग बेटा रुपेश और बेटी सुषमा गंभीर रूप से घायल हो गए थे.
मिली जानकारी के मुताबिक जयराम कौशिक अपने बच्चों के साथ बाइक से पेंड्रा से अपने गांव भाड़ी जा रहे थे. खुज्जी नदी के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि शिक्षक का पैर शरीर से अलग हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया. जहां से शिक्षक को बिलासपुर रेफर किया जा रहा था. लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया.
इस हादसे के बाद जिला अस्पताल में परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था. पोस्टमार्टम के दौरान भी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. पुलिस ने इस मामले में मृतक के बेटे का बयान दर्ज कर लिया है और आरोपी कार चालक की तलाश जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



