शादी का झांसा देकर युवती का कई साल तक आर्थिक-शारीरिक शोषण, हड़प लिया 4 लाख, आरोपी दिनेश गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत
A woman was exploited financially and physically for many years on the pretext of marriage, 4 lakh rupees were swindled from her, accused Dinesh was arrested, got bail from the court
कोरबा : छत्त्तीसगढ़ के कोरबा जिले में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि जिंदल रोड रायगढ़ स्थित गोयल हंडर्ड में काम करने वाले दिनेश जारदार उम्र 32 साल ने पहले युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर शादी का झांसा देकर 5-6 सालों तक शारीरिक और आर्थिक शोषण करता रहा. वहीं इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर रायगढ़ थाने FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. जहां से उसे जमानत मिल गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता रायगढ़ जिले के गोकुल घाम कालोनी बड़े रामपुर की रहने वाली है. जो कि रायगढ़ जिंदल रोड स्थित गोयल हुण्डई शो रुम में मार्च 2019 से कार्यरत है, उसका आफिस के ही कर्मचारी दिनेश जारदार से प्रेम प्रसंग था. इस दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती से कई बार शारारिक संबंध बनाया.
इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता को जल्दी शादी करने के झांसे में लेकर बिजनेस खोलने की बात कही. और 4 लाख रुपए मांग लिए. जब पीड़िता ने शादी को कहा तो आरोपी कुछ दिन टालमटोल करता रहा. फिर शादी करने से मना कर जान से मारने की धमकी देने लगा. जिसके बाद पीड़िता ने रायगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए धारा 69, 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. जहां से आरोपी को जमानत मिल गई है.
आरोपी
दिनेश जारदार, (पिता बजरंग लाल इंजारदार), उम्र 32 वर्ष निवासी टिनट्याल कालोनी ढिमरापुर रायगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



