रायपुर में मिली महिला की संदिग्ध लाश, हत्या या आत्महत्या? पीएम रिपोर्ट में खुलेगा राज, इधर फंदे से लटकती मिला युवक-युवती का शव, प्रेम प्रसंग की आशंका

A woman's body was found under suspicious circumstances in Raipur; was it murder or suicide? The post-mortem report will reveal the truth. Meanwhile, the bodies of a young man and woman were found hanging from a noose, raising suspicions of a love affair gone wrong.

रायपुर में मिली महिला की संदिग्ध लाश, हत्या या आत्महत्या? पीएम रिपोर्ट में खुलेगा राज, इधर फंदे से लटकती मिला युवक-युवती का शव, प्रेम प्रसंग की आशंका

रायपुर में मिली महिला की संदिग्ध लाश, हत्या या आत्महत्या? पीएम रिपोर्ट में खुलेगा राज

रायपुर : राजधानी रायपुर के चंगोराभाठा इलाके में एक महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. मृतका की 3 साल के बच्चे भी है. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.
मृतका के परिजनों का कहना है कि महिला को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. परिजनों ने आरोप लगाया है कि शव पर मारपीट के निशान भी मिले हैं. जिससे मामला संदिग्ध मालूम हो रहा है. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर रहें हैं और मामले की जांच शुरु कर दी गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा महिला ने आत्महत्या की है या या एक सुनियोजित हत्या है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

फंदे से लटकती मिला युवक-युवती का शव, प्रेम प्रसंग की आशंका

कोरिया : कोरिया जिले से सनसनी खेज मामला सामने आया है. जहां गौठान परिसर में प्रेमी जोड़े की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है. युवक-युवती ने आखिर ये आत्मघाती कदम किस लिए उठाया है. इसका पता नहीं चल सका है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
यह पूरा मामला सिटी कोतवाली बैकुंठपुर थाना क्षेत्र का है. यहां एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. दोनों की लाश गौठान परिसर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. फिलहाल पुलिस ने भी दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के पिछे की वजह जानने में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक मृत युवक की पहचान केशव के रुप में हुई है. जो कि जामपानी गांव में रहता था. वहीं युवती की पहचान नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि केशव पिछले दो दिनों से लापता था. जिसकी तलाश में उसके परिजन जुटे हुए थे. लोगों ने जामपानी गांव के गौठान परिसर में युवक-युवती के शव को फांसी के फंदे पर लटका देखा तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी. फिलहाल युवत-युवती के बीच प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है. इधर पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t