कृषि केंद्र संचालक ने किराए के मकान में लगाई फांसी, कान में इयरफोन, पास रखा मोबाइल का कैमरा ऑन, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Agriculture center operator hanged himself in a rented house, earphones in ears, mobile camera kept on nearby, sensation spread in the area, police engaged in investigation

कृषि केंद्र संचालक ने किराए के मकान में लगाई फांसी, कान में इयरफोन, पास रखा मोबाइल का कैमरा ऑन, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक 38 साल के कृषि केंद्र ने किराए के मकान में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक ने अपना मोबाइल कैमरा टेबल पर सेट कर कान में ईयरफोन लगाकर इस घटना को अंजाम दिया. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. खबर पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया और मोबाइल जब्त कर मामले की जांच कर रही है. पूरी घटना देवभोग मांझी पारा की है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान जितेंद्र कुशवाहा उम्र 38 साल है. वह मैनपुर निवासी रिटायर्ड कृषि विस्तार अधिकारी R.D. कुशवाहा का इकलौता बेटा था. मृतक के परिवार में पत्नी और 2 बच्चे भी हैं. वह हफ्ते में 2 से 3 दिनों के लिए किराए के मकान में देवभोग आया करता था.
हर सप्ताह 2-3 दिन के लिए किराए के मकान में आता था युवक
रोजाना की तरह जितेंद्र के निजी स्टाफ ने आज सुबह मकान का दरवाजा खटखटाया. कॉल भी किया. डेढ़ घंटे बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला. तो उसने परिजनो और पुलिस को खबर दी. खबर मिलते ही मृतक के पिता और पुलिस मौके पर पहुंचे. देवभोग पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर अंदर प्रवेश किया तो जितेंद्र का शव फंदे पर लटकते मिला.
थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बताया कि मामले में पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है. प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का है. जिस तरह से मोबाइल टेबल में रखा हुआ है. कान में इयर फोन लगा हुआ है. ऐसा मालूम हो रहा है कि घटना के वक्त किसी से वह ऑनलाइन या कॉल से जुड़ा हुआ था. फिलहाल मृतक के मोबाइल को जप्त कर जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB