एयरबैग खुले फिर भी नहीं बची जान, पुल के डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार क्रेटा, शादी समारोह से लौट रहे NSUI नेता और मां की मौत, पिता घायल

Airbags opened but life could not be saved, high speed Creta collided with the divider of the bridge, NSUI leader and his mother returning from a wedding ceremony died, father injured

एयरबैग खुले फिर भी नहीं बची जान, पुल के डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार क्रेटा, शादी समारोह से लौट रहे NSUI नेता और मां की मौत, पिता घायल

धमतरी : धमतरी में बीती रात भीषण सड़क हादसा हो गया. शादी समारोह से लौट रहे मां-बेटे की कार अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में कार सवार मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना सिहावा थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी जिले में सिहावा के बेलरगांव निवासी त्रिलोक देवागंन का परिवार दुर्ग शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था. रात में 11 बजे समारोह से वापस अपने घर लौट रहे थे. कार जयकांत देवांगन चला रहा था. बगल वाली सीट पर उसके पापा त्रिलोक देवांगन बैठे थे. पीछे की सीट पर मां प्रभा बाई देवांगन बैठी थी.
इसी दौरान गट्टासिल्ली सिहावा रोड पर दुधाव मोड़ के पास क्रेटा कार अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर से टकरा गई. हादसा इतना भयावह था कि कार के परखच्चे उड़ गए और मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में प्रेमा देवांगन पति त्रिलोक देवांगन, बेटा राॅबिन देवांगन शामिल है.
इधर हादसे की खबर मिलने के बाद मौके पर सिहावा पुलिस पहुंची. रात में ही कार के अंदर से दोनों के शव को बाहर निकाला गया. पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम कराने के बाद आज परिवार के लोगों को सौंप दिया.
गंभीर रूप से घायल त्रिलोक देवांगन को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धमतरी भेज दिया गया. बताया गया कि मृतक जयकांत देवांगन एनएसयूआई के ब्लॉक अध्यक्ष रह चुके हैं. उनके पिता की ज्वेलरी की शॉप है. तीन महीने पहले की उन्होंने नई कार खरीदी थी. हादसे में कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. देवांगन समाज के साथ ही पूरे गांव में शोक की लहर है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB