सोशल मीडिया पर झूठा संदेश फैलाकर सामाजिक वैमनस्यता फैलाने की कोशिश, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Attempt to spread social animosity by spreading false messages on social media, police arrested two accused and sent them to jail
बलौदाबाजार/पलारी : बलौदाबाजार जिला में थाना पलारी क्षेत्र के ग्राम गातापार में हाल ही में हुई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के खिलाफ झूठी खबर प्रसारित कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों में संत धृतलहरे उम्र 40 साल निवासी ग्राम गातापार) और राहुल बंदे उम्र 23 साल निवासी वार्ड क्रमांक 15, खम्हरिया लवन) शामिल हैं.
मिली जानकारी के मुताबिया 29 मई 2025 को उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेश के मुताबिक ग्राम गातापार के पटवारी हल्का नंबर 24 की सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई थी. इस कार्रवाई के दौरान कोई धार्मिक स्थल या प्रतीक को नुकसान नहीं पहुँचाया गया.
आरोप है कि आरोपी राहुल बंदे ने सोशल मीडिया के जरिए यह झूठा और भ्रामक संदेश फैलाया कि अतिक्रमण हटाने के दौरान जेसीबी द्वारा धार्मिक प्रतीक को तोड़ दिया गया. इस अफवाह को फैलाने का मकसद सामाजिक वैमनस्यता उत्पन्न करना और बेदखली की वैधानिक कार्रवाई को गलत साबित करना था.
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में पलारी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया और पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि उन्होंने जानबूझकर समाज में अशांति फैलाने के लिए यह साजिश रची.
इस मामले में थाना पलारी में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(1), 353(1)(ख)(ग), 353(2), 61(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया. दोनों आरोपियों को 3 जून 2025 को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
ttps://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



