लूट की झूठी कहानी बनाकर कर्मचारी ने किया 4.5 लाख का गबन, पुलिस ने खोला राज, आरोपी प्रियंशु गिरफ्तार होकर पहुंचा सलाखों के पीछे
An employee embezzled 4.5 lakh rupees by fabricating a story of robbery. Police uncovered the secret, and accused Priyanshu was arrested and sent behind bars.
कोरबा : कोरबा जिले में एक कर्मचारी द्वारा लूट की झूठी कहानी गढ़कर पैसे गबन करने का मामला सामने आया है. पुलिस की सतर्कता और त्वरित जांच के चलते आरोपी की साजिश का पर्दाफाश हो गया. पुलिस ने आरोपी प्रियंशु देवांगन (निवासी जांजगीर, छत्तीसगढ़) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक उरगा निवासी वरुण नायर ने थाना कोतवाली कोरबा में शिकायत दर्ज कराई कि उनके कर्मचारी के साथ सीतामणी गौ माता चौक के पास लूट की घटना हुई है. यह घटना 3 अप्रैल की सुबह करीब 9:30 से 10 बजे के बीच की बताई गई थी. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फौरन जांच शुरु की. पूछताछ के दौरान कर्मचारी की कहानी में विरोधाभास सामने आया. जिसके बाद सख्ती से पूछताछ करने पर उसने सच्चाई कबूल कर ली.
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने करीब 4.50 लाख रुपये की रकम का खुद ही गबन किया था और बचने के लिए लूट की झूठी कहानी बनाई थी. आरोपी की पहचान प्रियंशु देवांगन (निवासी जांजगीर, छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है. उसने बीमा नवीनीकरण के लिए मिली रकम का दुरुपयोग किया था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है.
आरोपी
प्रियांशु देवांगन पिता रविशंकर देवांगन निवासी जांजगीर, छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



