फरियादी ही निकला जेसीबी मशीन चोरी का मास्टरमाइंड, बीमा क्लेम के लिए रची साजिश, पुलिस ने आरोपी गोविंद धीवर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
The complainant turned out to be the mastermind behind the JCB machine theft, plotting to claim insurance. Police arrested the accused, Govind Dhiwar, and sent him to jail.
महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां फरियादी ही चोरी और धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड निकला. खल्लारी पुलिस ने इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक गोविंद धीवर ने अपनी जेसीबी मशीन चोरी होने की झूठी रिपोर्ट थाना खल्लारी में दर्ज कराई थी. जांच के दौरान उसके बयान लगातार बदलते रहे. जिससे पुलिस को शक हुआ.
सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने चोलामण्डलम बीमा कंपनी से अवैध फायदा लेने के लिए पहले ही अपनी जेसीबी नम्बर CG 04 L 3422 को 3 लाख रुपए में वन्द्रकुमार चन्द्रा को बेच दिया था और फिर चोरी की झूठी कहानी रच दी. इतना ही नहीं आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए 30 मार्च को अपने परिचित पिटियाझर महासमुंद निवासी पुष्पेन्द्र चन्द्राकर से उनकी जेसीबी नम्बर CG 06 E 9834 को किराए से मंगाई. किराए की जेसीबी को खल्लारी थाना के ग्राम तेलीबांधा स्थित दुलार फार्म हाऊस के गेट के सामने खड़ी कर दी.
पुलिस ने दोनों जेसीबी वाहनों को जब्त कर लिया है और आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी व झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
आरोपी
गोविंद धीवर पिता स्व मोतीराम धीवर उम्र 35 साल निवासी वार्ड नंबर 23 सुभाष नगर महासमुंद थाना व जिला महासमुन्द (छ.ग.)
जप्त संपत्ति-
जेसीबी नम्बर CG 04 L 3422 पुरानी इस्तेमाली
जेसीबी नम्बर CG 06 E 9834 पुरानी इस्तेमाली
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



