Apple के ब्रांड Beats ने सबसे छोटे ईयरबड्स लॉन्च किया, कीमत भी कम
Smallest Earbuds : Apple के ब्रांड Beats ने अपने नए ईयरबड्स के तौर पर Beats Solo Buds को लॉन्च किया है। इसकी खासियत यह है कि 'सोलो बड्स' बीट्स के अब तक के सबसे छोटे ईयरबड्स हैं।
Smallest Earbuds : Apple के ब्रांड Beats ने अपने नए ईयरबड्स के तौर पर Beats Solo Buds को लॉन्च किया है। इसकी खासियत यह है कि 'सोलो बड्स' बीट्स के अब तक के सबसे छोटे ईयरबड्स हैं। साइज में छोटा होने के बावजूद यह साउंड क्वालिटी से कोई समझौता नहीं करता है। दमदार साउंड क्वालिटी के साथ, इसमें फास्ट चार्जिंग और लंबी बैटरी लाइफ भी मिलती है। चलिए डिटेल में जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में सबकुछ...
दमदार साउंड और कंफर्ट फिटिंग
जैसा कि हम बता चुके हैं, सोलो बड्स में बीट्स का अबतक का सबसे छोटा डिजाइन है, जो लंबे समय तक सुनने के लिए आरामदायक फिट सुनिश्चित करता है। एर्गोनॉमिकली एंगल नोजल और लेजर-कट वेंट एकसाथ मिलकर ऑडियो परफॉरमेंस को बेहतर बनाते हैं जबकि अतिरिक्त कंफर्ट के लिए कान के दबाव को कम करते हैं। कंपनी का कहना है कि इसमें चार अलग-अलग साइज (XS, S, M, L) के ईयरटिप्स मिलते हैं, जो आसपास के शोर में कम करते हुए और पर्सनलाइज्ड लिस्निंग एक्सपीरियंस के लिए एक सुरक्षित और आरामदायक फिट की सुनिश्चित करते हैं।

साइज में छोटा होने के बावजूद, सोलो बड्स साउंड क्वालिटी से समझौता नहीं करते हैं। इसके डु्अल लेयर वाले ट्रांसड्यूसर सभी फ्रीक्वेंसी में डिस्टॉर्शन को कम करते हैं, जिससे एक दमदार और डिटेल साउंड आउटपुट मिलता है। इसके बिल्ट-इन माइक्रोफोन, जो कि एडवांस्ड नॉइज रिडक्शन एल्गोरिदम के साथ आते हैं, कॉलिंग के दौरान क्रिस्टल-क्लियर कॉल क्वालिटी सुनिश्चित करते हैं।
'b' बटन को कर सकते हैं कस्टमाइज
कनेक्टिविटी की बात करें तो सोलो बड्स क्लास 1 ब्लूटूथ तकनीक से लैस हैं, जो मिनिमल सिग्नल लॉस के साथ स्टेबल कनेक्शन के लिए लंबी रेंज प्रदान करते हैं। मल्टी-फंक्शनल “b” बटन आपको म्यूजिक को कंट्रोल करने, कॉल का जवाब देने या वॉयस असिस्टेंट को एक्टिवेट करने की अनुमति देता है। आप iOS सेटिंग्स या बीट्स ऐप के माध्यम से वॉल्यूम कंट्रोल करने के लिए “b” बटन के फंक्शन को अपने हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं।
फास्ट चार्जिंग और लंबी बैटरी लाइफ
इसकी बैटरी लाइफ भी एक और खासियत है। सोलो बड्स में कुल 18 घंटे का प्लेबैक टाइम मिलता है, जिसे लेकर कंपनी का कहना है कि यह बीट्स इयरफोन में मिलने वाला अब तक का सबसे लंबा प्लेबैक टाइम है। इसमें यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलता है। अगर आप सफर पर हैं और इसे तुरंत चार्ज करना है, तो सोलो बड्स फास्ट फ्यूल तकनीक का सपोर्ट करते हैं, जिससे यह सिर्फ 5 मिनट के चार्जिंग में 1 घंटे का प्लेबैक टाइम प्रदान करते हैं।
कीमत और उपलब्धता
सोलो बड्स चार स्टाइलिश कलर ऑप्शन - मैट ब्लैक, स्टॉर्म ग्रे, ऑरोरा पर्पल और क्रिस्टल रेड में आते हैं। इसकी कीमत $79.99 (लगभग 6,666 रुपये) है। कंपनी का कहना है कि इसके प्री-ऑर्डर 18 जून से शुरू होंगे, और 20 जून से इसे खरीदा जा सकेगा। अगर आप म्यूजक लवर हैं और ऐसे ईयरबड्स तलाश रहे हैं, जिन्हें वर्कआउट के दौरान भी बेझिझक पहना जा सके, जिसमें कंफर्ट फिट के साथ लंबी बैटरी लाइफ मिले, तो बीटेस सोलो बड्स आपके लिए एक ऑप्शन हो सकते हैं।(एजेंसी)



