युवती के साथ यौन शोषण का आरोप, पुलिस ने लिया सख्त एक्शन, शादी की तैयारी कर रहा आरोपी रवि चंद्रवंशी गिरफ्तार होकर पहुंचा सलाखों के पीछे

Accused of sexually assaulting a young woman, police took strict action; accused Ravi Chandravanshi, who was preparing to marry, was arrested and sent behind bars.

युवती के साथ यौन शोषण का आरोप, पुलिस ने लिया सख्त एक्शन, शादी की तैयारी कर रहा आरोपी रवि चंद्रवंशी गिरफ्तार होकर पहुंचा सलाखों के पीछे

कबीरधाम : कबीरधाम जिले में किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह अपनी शादी की तैयारियों में बीजी थे. उनकी शादी 7 मई को तय थी और वह निमंत्रण पत्र बांटने सहित अन्य तैयारियों में बीजी थे.
इसी बीच पांडातराई क्षेत्र की एक युवती ने रवि चंद्रवंशी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. युवती का कहना है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर करीब दस वर्षों तक उसका यौन शोषण किया. इस शिकायत के बाद मामला महिला थाना पहुंचा. पुलिस के मुताबिक मामले की प्रारंभिक जांच के बाद आरोपों को गंभीर मानते हुए कार्रवाई की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे शादी का भरोसा दिलाकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए और बाद में मुकर गया. ऐसे मामलों में भारतीय कानून के तहत यह गंभीर अपराध माना जाता है और दोषी पाए जाने पर कड़ी सजा का प्रावधान है. पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है. जिसमें दोनों पक्षों के बयान, सबूत और अन्य पहलुओं को शामिल किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t