मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर का ऑडियो वायरल, छात्रा से पास कराने और कपड़े पहनने की बात सुनाई दे रही, यौन उत्पीड़न का आरोप, मचा हड़कंप
Audio of medical college professor goes viral, he is heard talking to the student about passing the examination and wearing clothes, allegation of sexual harassment, uproar
रायपुर : पं. जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. आशीष सिन्हा और उनके खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट का केस करने वाली छात्रा के बीच बातचीत का आडियो बाहर आने की बात आई है. इसमें डॉ. सिन्हा पीड़िता को कपड़े पहनने के बात करते सुनाई दे रहे हैं. पास कराने और ड्रिंक लेने की चर्चा कर रहे हैं. डॉ. सिन्हा पर अपनी ही स्टूडेंट को केबिन में बुलाने और यौन उत्पीड़न का केस दर्ज है. कथित ऑडियो सामने आने से सनसनी फैल गई है.
डिपार्टमेंट की स्टूडेंट ने 4 जुलाई को सेक्सुअल हैरेसमेंट का केस कम्युनिटी मेडिसिन डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ. आशीष सिन्हा के खिलाफ किया था. आशीष ने अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाई थी. डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन कोर्ट ने सिन्हा की जमानत ठुकरा दी थी. जिसके बाद उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगाई. लेकिन यहां भी उन्हें राहत नहीं मिली.
छात्रा ने प्रोफेसर सिन्हा पर छेड़छाड़ और मानसिक प्रताड़ना का भी आरोप लगाया था. मौदहापारा थाने की पुलिस जांच कर रही है. छात्रा के मुताबिक डॉ. सिन्हा उन्हें अपने केबिन में बुलाकर बैड टच करते थे. इसके अलावा शिकायत करने पर इंटरनल एग्जाम में फेल करने जैसी धमकी भी दी है. ये हैरासमेंट सिर्फ फिजिकली नहीं था. डिजिटली भी सिन्हा अपनी स्टूडेंट को अलग-अलग तरह के ऑफर दिया करते थे. ये हैरासमेंट पिछले एक साल से चल रहा था.
राजधानी रायपुर में प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी पं. जवाहरलाल नेहरु स्मृति मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी विभाग के प्रोफेसर डॉ. आशीष सिन्हा प्रबंधन को सूचना दिए बिना गायब बताए जा रहे हैं. प्रबंधन को भी इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि वे कहां हैं. प्रबंधन की तरफ से इस बात की जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दे दी गई है.
इधर पुलिस ने शनिवार देर रात कॉलेज कैंपस में दबिश दी जिसके दौरान उनके सरकारी आवास पर ताला लगा मिला. जब उनकी पत्नी को कॉल कर बुलाया गया तो उन्होंने भी यह कहकर इंकार कर दिया कि उन्हें डॉ. सिन्हा कहां हैं इसकी जानकारी नहीं है.
पीड़िता छात्रा द्वारा एफआईआर दर्ज करवाते समय ही पुलिस को आरोपी प्रोफेसर के विदेश जाने की जानकारी दे दी गई थी. हालांकि पुलिस अधिकारी तत्काल रायपुर एयरपोर्ट को सूचना देने की बात कर रहे हैं. लेकिन कॉलेज प्रबंधन को बिना सूचना दिए प्रोफेसर डॉ. आशीष सिन्हा के गायब होने की जानकारी न तो कॉलेज प्रबंधन के पास है और न ही पुलिस के पास है. इससे साफ तौर पर पुलिस और कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है.
वहीं प्रोफेसर डॉ. आशीष सिन्हा के गायब होने की जानकारी पर कॉलेज के डीन का कहना है कि प्रोफेसर की तरफ से कहीं जाने की कोई जानकारी नहीं दी गई है. विदेश जाने से पहले और लौटने के बाद सूचना दी जाती है. जिसकी जानकारी विभाग के उच्च अधिकारियों को दे दी गई है. फिलहाल पुलिस आरोपी प्रोफेसर की तलाश में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



