भाजपा समर्थित उपसरपंच की टंगिया से हत्या, पत्नी से अवैध संबंध के शक में अपने ही रिश्तेदार को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, आरोपी पवन गिरफ्तार

BJP supported deputy sarpanch murdered with a tangia, his own relative was brutally killed on suspicion of having an illicit relationship with his wife, accused Pawan arrested

भाजपा समर्थित उपसरपंच की टंगिया से हत्या, पत्नी से अवैध संबंध के शक में अपने ही रिश्तेदार को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, आरोपी पवन गिरफ्तार

रायपुर/पचेड़ा : राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद है. इसी बीच राजधानी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आय है. जहां पत्नी से अवैध संबंध के शक में आरोपी ने टंगिया से हमला कर भाजपा नेता और उपसरपंच को मौत के घाट उतार दिया. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. यह मामला विधानसभा थाना क्षेत्र के ग्राम पचेड़ा है
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पवन कुमार मिर्चे ने अवैध संबंध के शक में भाजपा नेता और उपसरपंच प्रतिनिधि हेमलाल मिर्चे पर टंगिया से हमला कर बेरहमी से उसकी हत्या कर दी. हमले में सिर और गले पर गंभीर चोट लगने से हेमलाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पवन कुमार मराठे को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है.
पूछताछ में पवन ने कबूल किया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी और हेमलाल के बीच अवैध संबंध हैं. इसी कारण वह पिछले तीन महीनों से हत्या की योजना बना रहा था. लेकिन सही मौका नहीं मिल पा रहा था. सोमवार की रात उसने मौका मिलते ही इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया.
इस मामले में विधानसभा सीएसपी वीरेन्द्र चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी पवन कुमार मिर्चे ने अवैध संबंध के शक में हेमलाल मिर्चे की टंगिया मारकर हत्या की है. आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
मृतक हेमलाल की पत्नी ग्राम पंचायत में बीजेपी की उपसरपंच है। इस वजह से वारदात ने राजनीतिक गलियारे में भी सनसनी फैला दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t