क्रेडिट कार्ड उपभोक्ताओं को फिर बड़ा झटका, Aadhar और LPG तक आज से लागू हो रहे देश में 8 बदलाव, जेब पर पड़ेगा असर
Big blow to credit card consumers again 8 changes are being implemented in the country from today till Aadhar and LPG will affect the pockets
आज 1 दिसंबर का दिन कई बड़े बदलाव लेकर आया है. इसमें एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम, क्रेडिट कार्ड नियम, बैंकिंग, टेलिकॉम और फ्री आधार अपडेट से जुड़े बदलाव शामिल हैं, जिसका सीधा असर हमारी जेब पर पड़ने वाला है.
देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने क्रेडिट कार्ड उपभोक्ताओं को फिर बड़ा झटका दिया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एसबीआई आज से उसके क्रेडिट कार्ड्स डिजिटल गेमिंग प्लेटफॉर्म/मर्चेंट से संबंधित ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं देगी.
फ्री आधार अपडेट
अपने आधार कार्ड में फोटो, नाम, पता, जेंडर जैसी डिटेल अपडेट करवाना चाहते हैं तो 14 दिसंबर तक ही फ्री में करा सकते हैं. इसके बाद अपडेट कराने के लिए चार्ज देना होगा. अगर आप आधार में कोई अपडेट कराना चाहते हैं तो इसका फायदा उठा सकते हैं. इसके लिए आपको माय आधार पोर्टल पर जाना होगा. साथ ही आधार कार्ड अपडेट करने के लिए वोटर आईडी, राशन कार्ड, एड्रेस प्रूफ, पासपोर्ट जैसे डॉक्यूमेंट की जरुरत भी पड़ेगी.
एक्सिस बैंक 20 दिसंबर से अपने क्रेडिट कार्ड्स पर फीस और चार्जेज में बदलाव
वित्त शुल्क 3.6% से बढ़ाकर 3.75% प्रति माह किया जाएगा. चेक वापसी का शुल्क 450 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया जाएगा. नकद भुगतान शुल्क 100 रुपये से बढ़ाकर 175 रुपये कर दिया जाएगा.
मालदीव की यात्रा महंगी
वहीं इस महीने से मालदीव की यात्रा भी महंगी हो जाएगी. इकोनॉमी क्लास के यात्रियों के लिए शुल्क 30 डॉलर (2532 रुपए) से बढ़कर 50 डॉलर (4220 रुपए) हो जाएगा. वहीं बिजनेस क्लास के लिए 60 डॉलर (5064 रुपए) की जगह 120 डॉलर (10129 रुपए) देने पड़ेंगे. प्रथम श्रेणी के यात्रियों को 90 डॉलर (7597 रुपए) की जगह 240 डॉलर (20257 रुपए) देने होंगे.
LPG सिलेंडर के कीमतों में बदलाव
दिल्ली: सिलेंडर की कीमत 1818.50 रुपये हो गई. जो पहले 1802 रुपये थी.
कोलकाता: यह कीमत 1927 रुपये हो गई. जो नवंबर में 1911.50 रुपये थी.
मुंबई: सिलेंडर 1771 रुपये का हो गया. जबकि पहले यह 1754.50 रुपये था.
चेन्नई: कीमत 1964.50 रुपये से बढ़कर 1980.50 रुपये हो गई.
इस बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों पर पड़ सकता है
ट्रेसेबिलिटी नियम लागू
देश के दूरसंचार नियामक ट्राई (TRAI) ने स्कैम और फिशिंग को रोकने के लिए ओटीपी समेत कमर्शियल मैसेज के लिए नए ट्रेसेबिलिटी नियम की समय सीमा बढ़ा दी. इससे पहले यह नियम पिछले महीने 1 नवंबर से लागू होना था.
17 दिनों तक बैंकों में छुट्टी
वहीं रिजर्व बैंक ने दिसंबर के लिए बैंक में छुट्टियों की लिस्ट भी जारी कर दी है. इसके मुताबिक, दिसंबर में 17 दिन बैंकों में छु्ट्टी रहेगी. ऐसे में बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरुर देख लें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



