कांग्रेस ने परदेशी के साथ की जमकर मारपीट, पुलिस ने कांग्रेस के खिलाफ किया जुर्म दर्ज, पुलिस कर रही मामले की जांच

Congress brutally beat up Pardeshi, police registered a case against Congress, police is investigating the matter

कांग्रेस ने परदेशी के साथ की जमकर मारपीट, पुलिस ने कांग्रेस के खिलाफ किया जुर्म दर्ज, पुलिस कर रही मामले की जांच

बिलासपुर/तखतपुर : कांग्रेस ने अपने ससुराल पहुंचकर अपने ससुर, सास, साली के साथ मारपीट की. पुलिस ने कांग्रेस के खिलाफ धारा 115, 2 296, 3, 5 351, 2 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक नगोई निवासी परदेशी मरावी रोजी मजदूरी का काम करता है. इसकी बेटी संजना नेताम का विवाह कांग्रेस सिंह नेताम के साथ हुआ था. वहीं प्रार्थी ने कांग्रेस सिंह नेताम की बहन सरोजनी को वह अपनी बहन बनाकर ग्राम नगोई लेकर आया है.
प्रार्थी ने शिकायत में बताया है कि सरोजनी उसकी बहू पिछले सात आठ महीने से पारिवारिक बात से नाराज होकर अपने मायके अरईबंद चली गई है. इसी बात से नाराज होकर उसका दामाद कांग्रेस सिंह नेताम प्रार्थी की बेटी संजना नेताम के साथ मारपीट करता है. इस बारे में 7 मई को ग्राम अरईबंद में सामाजिक बैठक आयोजित की गई. सामाजिक बैठक में पंचों की राय से प्रार्थी अपनी बेटी को अपने घर नगोई ले आया था. इस बात से दामाद नाराज था. दामाद कांग्रेस सिंह नेताम अपने बहन सरोजनी, आकाश एवं अन्य साथी के साथ रात 9:30 बजे नगोई और बातचीत के बाद कांग्रेस सिंह नेताम ने गुस्सा होकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी. जिससे बीच बचाव करने आई बेटी, संजना, प्रार्थी पत्नि इसरौतीन, बेटी पूनम, सतरुपा बेटा सनीत मरावी आए और उनके साथ भी मारपीट की. जिससे उनको गंभीर चोंटे आई है. गांव के ही महासिंग मरावी और ओमप्रकाश यादव दोनों ने बीच बचाव किया. पुलिस ने कांग्रेस के खिलाफ धारा 115, 2 296, 3, 5 351, 2 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB