सीजफायर के बाद राजधानी में जय हिंद मशाल रैली, सेना के शौर्य को सलाम, पूर्व MLA बोले- जब-जब ऐसे हालात बनेंगे, हर बार मिलेगा मुंहतोड़ जवाब
Jai Hind torch rally in the capital after ceasefire, salute to the valor of the army, former MLA said- whenever such situations arise, we will get a befitting reply every time
रायपुर : सीजफायर के बाद पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने राजधानी रायपुर में अपने कांग्रेस साथियों एवं रायपुरवासियों सहित हजारों की तादाद में ‘’जय हिंद मशाल रैली’’ निकालकर सभी भारतीय नागरिकों की एकजुटता का संकेत दिया. मशाल रैली निकलने से पूर्व वहां उपस्थित कांग्रेसजन एवं आमजनों द्वारा सर्वप्रथम पहलगाम में 28 दिवंगत के साथ 10 दिवंगत हुए जवान और भारतीय को श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
विकास उपाध्याय ने कहा हम अपनी सेना और सशस्त्र बलों के साथ मजबूती से खड़े रहे. सभी जाति धर्म मजहब के लोग आज देश के साथ एकजुट हैं. विकास उपाध्याय ने कहा कि ‘‘भारतीय सेना विषय बड़ा है, भारत राष्ट्र की शान का, जिसने हमें साहसी बनाया, नाम नहीं लिया विश्राम का”. साहस के रंग में रंगा हुआ हर कोना खिल जाता है” इसलिए सेना के साहस का, हर भारतीय को एहसास होना जरुरी है.”
पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों की बहादुरी की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी. उन्होंने पाकिस्तान की कायरतापूर्ण कार्रवाइयों की कड़ी निंदा की. खासकर पहलगाम आतंकी हमले को “निर्दयी और देश को झकझोरने वाला“ बताया “हमारे जांबाज सैनिक दमदारी से लड़े. निश्चित रुप से हमारी सेना फतह हासिल की. और पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को ध्वस्त किया. भारतीय सेना पाकिस्तान की नापाक हरकत को नाकाम किया. आतंकियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान को हम नहीं बख्शेंगे, उन्हें भारत के खिलाफ अपनी हर साजिश की कीमत चुकानी होगी. ये वो भारतीय सेना है. जिसने अपने शौर्य और पराक्रम के बल पर पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए थे. आज एक बार फिर आतंक के पनाहगारों को सबक सिखाने का समय आ चुका है. कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता इस घड़ी में सेना के साथ खड़े हैं.
इस जय हिन्द मशाल रैली में विकास उपाध्याय के साथ पंकज पाल, अनिल बर्गे, बबीता नत्थानी, दिनेश ठाकुर, अशोक ठाकुर, कमलाकांत शुक्ला, सुरेश उपाध्याय, शशिकांत साहू, शिव श्याम शुक्ला, देवेन्द्र यादव, दिनेश शुक्ला, हरीश साहू, आरती उपाध्याय, हैप्पी वाजवा, जोधा पाजी, विकास अग्रवाल, अखिलेश जोशी, उत्तम साहू, नट्टू भिंसरा, दाऊ लाल साहू, संदीप शर्मा, मनीष शर्मा, पूजा देवांगन, सत्यनारायण नायक, प्रशांत ठेंगड़ी, स्वपनिल मिश्रा, रानी वर्मा, विनोद भक्कू कश्यप, सोमेन चटर्जी, कमलेश नाथवानी, प्रीति सोनी, नंदन झा, डेमेन्द्र यदु, अजय निषाद, अजीत नन्दनवन, अभिषेक ठाकुर, अभिनव दुबे, शाहरुख अशरफी, संदीप तिवारी, अभय ठाकुर, कृष्णा नायक,पंकज ठाकुर, शिव खंडेलवाल, पतालू उस्ताद,वेद प्रकाश कुशवाहा, किशनपुरी गोस्वामी एवं काफी तादाद में कांग्रेसजन व आमजन ने शामिल होकर देश को अपना संदेश दिया कि वे भी भारतीय सेना के साथ खड़े हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



