कांग्रेस नेता ने ज्वाइन की BJP, वित्त मंत्री ओपी चौधरी रहे मौजूद, टिकट मिली लेकिन नहीं मिला बी फार्म, निर्दलीय चुनाव लड़ने कई पार्षदों ने भरा नामांकन
Congress leader joined BJP, Finance Minister OP Choudhary was present, got ticket but did not get B form, many councilors filed nomination to contest election independently
रायपुर : छत्तीसगढ़ में रायपुर नगर निगम के लिए कांग्रेस ने देर रात तक सभी पार्षद प्रत्याशियों का ऐलान किया. जिसमें करीब 8 पार्षदों का पार्टी ने टिकट काटा है. टिकट वितरण के फैसलों से असंतुष्ट पार्षद अब पार्टी से बगावत पर उतर आए हैं. एक तरफ पं. रविशंकर शुक्ल वार्ड 35 से आकाश तिवारी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया. तो वहीं शहीद राजीव पांडेय वार्ड 62 से तीन बार के पार्षद समीर अख्तर ने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए नामांकन दाखिल कर दिया है. इन बागियों की बगावत ने कांग्रेस की सियासत गर्मा गई है.
वार्ड 35 से निर्दलीय लड़ेंगे आकाश तिवारी
पं. रविशंकर शुक्ल वार्ड 35 से पार्षद और MIC सदस्य रहे आकाश तिवारी ने कांग्रेस का टिकट न मिलने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल किया. नामांकन भरने के बाद उनका दर्द छलका और कहा कि “यह तो कांग्रेस ही जानती है कि एक निष्ठावान कार्यकर्ता का टिकट क्यों काटा गया है.” आकाश तिवारी ने बताया कि वे 20 साल से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं और NSUI व यूथ कांग्रेस में सक्रिय भूमिका निभाई है. उन्होंने कहा, “मैंने दिन-रात मेहनत कर रायपुर को स्वच्छता में देश के दूसरे स्थान पर लाया और ‘बेस्ट पार्षद’ का अवॉर्ड भी हासिल किया. पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा के बावजूद मेरा टिकट काटा गया. जो मेरे लिए अविश्वसनीय है.”
आकाश तिवारी ने 2 नामांकन फॉर्म भरे हैं, एक कांग्रेस पार्टी के लिए और दूसरा निर्दलीय. उन्होंने साफ किया कि अगर कांग्रेस उन्हें अन्य किसी वार्ड से टिकट नहीं देती है. तो वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे.
गौरतलब है कि परिसीमन के बाद पं. रविशंकर शुक्ल वार्ड 35 में टिकट को लेकर कामरान अंसारी और आकाश तिवारी के बीच प्रतिस्पर्धा थी. पार्टी ने कामरान अंसारी को टिकट दिया है. जिससे नाराज होकर तिवारी ने निर्दलीय लड़ने का फैसला लिया है.
वार्ड 62 में भी बगावत
शहीद राजीव पांडेय वार्ड-62 से तीन बार के पार्षद समीर अख्तर ने कांग्रेस से टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने निर्दलीय नामांकन दाखिल करते हुए पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए. मीडिया से बातचीत में समीर अख्तर ने कहा कि कांग्रेस में सिर्फ नेताओं के पैर छूने वालों को ही टिकट दिया जाता है. मैंने किसी का पैर छूने का काम नहीं किया. इसलिए मेरा टिकट काटा गया. उन्होंने आगे कहा कि मैं शुरु से कांग्रेस का निष्ठावान कार्यकर्ता रहा हूं. मोदी लहर हो या कोई भी चुनौतीपूर्ण समय मैं लगातार जीतता आया हूं.
समीर अख्तर ने दावा किया कि जिन उम्मीदवारों को पार्टी ने टिकट दिया है. वे हमेशा बड़े अंतर से चुनाव हारते आए हैं. उन्होंने कहा कि मैंने पूर्व सीएम भूपेश बघेल को भी इस बारे में जानकारी दी थी और अपने वार्ड के दूसरे कांग्रेस कार्यकर्ता को टिकट देने की भी मांग की थी. लेकिन दोनों को टिकट नहीं मिलने पर जनता मेरे घर आई और चुनाव लड़ने की मांग रखी.
अख्तर ने कांग्रेस पर अन्याय का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने उनके साथ गलत किया है और इसी वजह से उन्होंने निर्दलीय मैदान में उतरने का फैसला किया है. खरीद-फरोख्त की बात पर उन्होंने साफ़ कहा कि मैंने कभी पैसे लिए न दिए. इसलिए मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है.
रायपुर नगर निगम में कांग्रेस ने इन पार्षदों का काटा टिकट
कांग्रेस ने रायपुर नगर निगम में थोक में सिटिंग पार्षदों के टिकट काटे हैं. इनमें वार्ड 27 से पार्षद सुरेश चन्नावार, वार्ड 28 से हरदीप सिंह होरा ‘बंटी’, वार्ड 29 से पुरुषोत्तम चंद्र बेहरा, वार्ड 35 से आकाश तिवारी, वार्ड 36 से अनवर हुसैन, वार्ड 37 से रितेश त्रिपाठी, वार्ड 40 से सीनियर पार्षद ज्ञानेश शर्मा और वार्ड 62 से पार्षद समीर अख्तर का टिकट कटा है. वहीं महापौर और वार्ड 46 के पार्षद एजाज ढेबर को वार्ड 57 से टिकट दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
इन चार वार्डों के लिए कांग्रेस ने नहीं किया प्रत्याशियों का ऐलान
रायपुर में कांग्रेस अब चारों वार्डों में टिकट की घोषणा नहीं करेगी. बल्कि अधिकृत प्रत्याशी के नाम से सीधे बी-फार्म जारी किया जाएगा. चारों वार्डों में संभावित प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है और पार्टी को दो दिनों के भीतर बी-फार्म जारी करना होगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मदर टेरेसा वार्ड, मौलाना अब्दुल रऊफ वार्ड, राजेंद्र प्रसाद वार्ड और अरविंद दीक्षित वार्ड से कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान नहीं किया है.
तेज तर्रार जुझारु कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी जुनैद खान ने दाखिल किया नामांकन
गरियाबंद : नगरपालिका गरियाबंद निकाय चुनाव में कांग्रेस से घोषित वार्ड 15 से पार्षद उम्मीदवार जुनैद खान ने आज कांग्रेस प्रत्याशियों के काफिले के साथ अपना नामांकन दाखिल किया और अपने जीत का दावा किया.
खान गरियाबंद नगर में एक मात्र ऐसे मिलनसार व्यक्ति है जो विभिन्न समस्याओं को लेकर शासन प्रशासन से लगातार उठाते रहे हैं उनकी छबि जुझारु निष्पक्ष है जिसका फायदा इस चुनाव में जरुर मिलेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
बिलासपुर नगरीय निकाय चुनाव में दो कांग्रेसी नेताओं की बगावत ने बढ़ाई मुश्किलें
बिलासपुर : बिलासपुर में पार्टी के दो प्रमुख नेता, राष्ट्रीय महासचिव ओबीसी विभाग के त्रिलोक श्रीवास और वार्ड नंबर 32 के पूर्व पार्षद तैय्यब हुसैन, ने कांग्रेस नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
त्रिलोक श्रीवास का तीखा तेवर
त्रिलोक श्रीवास ने कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी पर भाजपा के एजेंट होने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष पार्टी के हितों के बजाय अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं को पूरा कर रहे हैं. मुझे अब भी पार्टी पर भरोसा है, लेकिन अगर मुझे बी-फॉर्म नहीं दिया गया तो समर्थकों से सलाह लेकर आगे की रणनीति तय करूंगा.”
तैय्यब हुसैन का गुस्सा और गुटबाजी के आरोप
वहीं, कांग्रेस के पूर्व पार्षद तैय्यब हुसैन ने कहा कि कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय पांडेय गुटबाजी खत्म करने के बजाय अपने अलग गुट का निर्माण कर रहे हैं. तैय्यब ने विजय पांडेय को निकम्मा बताते हुए आरोप लगाया कि वे पार्टी को मजबूत करने में नाकाम रहे हैं. उनका कहना है कि गुटबाजी के चलते कांग्रेस का आधार कमजोर हो रहा है. और कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
टिकट मिली लेकिन नहीं मिला बी फार्म
कांग्रेस में पद्मनाभपुर वार्ड 45 में पहले राजेश शर्मा का नाम फाइनल किया गया था. बाद में प्रत्याशियों की लिस्ट घोषित होने पर पता चला कि राजेश शर्मा की बजाय शहर युकां अध्यक्ष आयुष शर्मा को टिकट दी गई है. इस मामले को लेकर पूर्व विधायक अरुण वोरा ने दीपक बैज से मुलाकात कर राजेश शर्मा को ही टिकट देने की मांग की. लेकिन बात नहीं बनी.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी से रिक्त बी फार्म शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल के पास भेजे गए. बी फार्म में प्रत्याशियों के नाम भरकर कलेक्टोरेट में जमा किया जाना था. वार्ड 45 के बी फार्म में आयुष शर्मा की बजाय राजेश शर्मा का नाम भरकर कलेक्टोरेट में जमा किये जाने की खबर है.
इस घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस में आज दोपहर बाद से काफी प्रतिक्रिया रही. बता दें कि आयुष शर्मा का निवास दूसरे वार्ड (आदर्श नगर) में है. इसके बावजूद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कुछ नेताओं द्वारा आयुष शर्मा को पद्मनाभपुर वार्ड से टिकट दे दिया गया. शहर युकां अध्यक्ष आयुष शर्मा को टिकट मिलने पर पद्मनाभपुर वार्ड के नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया था.
इस मामले को लेकर वोरा ने भी नाराजगी जताई थी. कहा जा रहा है कि वोरा ने राजनीतिक ताकत दिखाते हुए आयुष शर्मा को टिकट मिलने के बावजूद राजेश शर्मा के नाम बी फार्म जारी करवा दिया. इसे लेकर अलग अलग प्रतिक्रिया जताई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
कांग्रेस नेता ने ज्वाइन की BJP, वित्त मंत्री ओपी चौधरी रहे मौजूद
रायगढ़ : जिला भाजपा कार्यालय में वित्त मंत्री ओपी चौधरी के सामने चार दशकों से सक्रिय कांग्रेस नेता सतपाल बग्गा ने भाजपा में प्रवेश किया. इस दौरान उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि कांग्रेस के पास नीतियों का अभाव है. जबकि भाजपा में ओपी चौधरी के नेतृत्व में स्पष्ट विजन और विकास की राजनीति है. सतपाल बग्गा ने आगे कहा कि भाजपा ने एक चाय बेचने वाले को महापौर प्रत्याशी बनाकर यह साबित कर दिया कि जमीनी कार्यकर्ता और गरीब व्यक्ति को उसकी ईमानदारी का उचित पुरस्कार मिल सकता है.
सतपाल जीवन के चार दशक कांग्रेस के साथ व्यतीत करने वाले कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में से एक रहे हैं. राजनीति के साथ-साथ सिक्ख समाज में भी सतपाल बग्गा की गहरी पैठ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
कोरबा निगम में भी मची फूट, मालती किन्नर ने भरा निर्दलीय नामांकन
कोरबा में कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी उषा तिवारी के ख़िलाफ़ कांग्रेस नेता मालती किन्नर ने बगावती तेवर दिखाते हुए निर्दलीय नामांकन भरकर पार्टी को नुकसान पहुंचाने की पूरी तैयारी कर ली है.
कटघोरा नगर पालिका
कांग्रेस के बागी नेता- कोमल जयसवाल ने अध्यक्ष पद के निर्दलीय नामांकन भरा है. कांग्रेस से राज जयसवाल अधिकृत प्रत्याशी हैं
रतनपुर नगर पालिका
कांग्रेस के बागी नेता- रमेश सूर्या ने अध्यक्ष पद के निर्दलीय नामांकन भरा है.
बीजेपी के बागी नेता- कन्हैया यादव ने अध्यक्ष पद के लिए फॉर्म भरा है.
कांग्रेस से अधिकृत प्रत्याशी शीतल जसवाल और बीजेपी से लवकुश कश्यप हैं.
कुम्हारी नगर पालिका
कांग्रेस के बागी नेता पालिका अध्यक्ष के लिए कांग्रेस की बेबी वर्मा ने अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय नामांकन भरा है. कांग्रेस पूर्व पीआईसी और दो बार के पार्षद थनेश पटेल की पत्नी रामप्यारी पटेल को अध्यक्ष पद का अधिकृत प्रत्याशी बनाया है.
दुर्ग नगर निगम में भाजपा के पूर्व पार्षद गोपू पटेल, मोती साहू, दिलीप साहू और महेंद्र सागर वंशी ने बगावत कर निर्दलीय पार्षद का नामांकन भरा है. कांग्रेस की प्रीति सुजाता साहू ने पार्षद पद के लिए निर्दलीय नामांकन भरा है. वहीं गरियाबंद में गीता जगत, पूनराम यादव, पुरोषी सोनी(बाबा), रितिक सिन्हा(सिटिंग पार्षद) ने निर्दलीय नामांकन दाखिल कर बगावत कर दी है
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



