कार की ठोकर से पलटा ई-रिक्शा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत, CCTV में कैद हुआ हादसा, पुलिस व एम्बुलेंस देरी से पहुंचने पर लोगों में आक्रोश

E-rickshaw overturned after being hit by a car, Anganwadi worker died, accident captured on CCTV, people angry over delay in arrival of police and ambulance

कार की ठोकर से पलटा ई-रिक्शा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत, CCTV में कैद हुआ हादसा, पुलिस व एम्बुलेंस देरी से पहुंचने पर लोगों में आक्रोश

रायपुर : रायपुर जिले से हादसे की खाबर सामने आ रही है. राजधानी के भगत सिंह चौक सिग्नल पर तेज रफ्तार अल्टो कार ने ई-रिक्शा को ठोकर मार दी. जिससे ई-रिक्शा पलट गया और सड़क पार कर रही महिला उसकी चपेट में आ गई और रिक्शा के नीचे दब गई. जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई और इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया. वहीं घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है. जिसमे साफ देखा जा सकता है कि किस तरह अल्टो कार ने ई-रिक्शा को ठोकर मारी और महिला उसके नीचे दब गई. पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.
बताया जा रहा है कि आसपास के लोगों ने पुलिस और एम्बुलेंस की इसकी खबर दी थी लेकिन समय पर ना पुलिस पहुंची ना एम्बुलेंस पंहुचा. इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने आने जाने वाले लोगों से गुहार लगाई. मगर कोई मदद के लिए आगे नहीं आया. सभी तमशा देखते रहे. वहीं कुछ देर बाद एक शख्स ने इंसानियत का परिचय देते हुए अपनी कार में घायल महिला को मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं राज टॉकीज के पास कार को पकड़कर चालक को हिरासत में लिया गया है. मृतिका महिला रत्ना दास, बीएसयूपी कॉलोनी मरीन ड्राइव में रहती थी. जो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी.
मृतिका की बहन दमयंती सोनी ने बताया कि रत्ना दास सिलाई का काम करने के लिये शंकर नगर जाने के लिए भगत सिंह चौक से पैदल रोड क्रास कर रही थी. उसी समय शंकरनगर की तरफ से आ रही कार नम्बर CG04 ME 2063 का ड्राइवर अपनी कार को तेजी और लापरवाहीपूर्वक चलाकर अंबेडकर चौक की तरफ से आ रही अज्ञात ई-रिक्शा का चालक, जो लापरवाहीपूर्वक सिग्नल तोड़कर चौक क्रास कर रहा था, को ठोकर मार दिया. जिससे ई-रिक्शा पलटकर रत्ना दास के उपर गिर जाने से गंभीर चोटे आई और रत्ना दास की मेकाहारा अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई.
प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 30/2025 धारा 281,125(ए), 106(1), 3(5) बी.एन.एस. दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. अग्रिम कार्यवाही की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI