धमतरी में भीषण सड़क हादसा, कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, झांकी देखने धमतरी जा रहे एक युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर

Horrific road accident in Dhamtari, car hits bike, tragic death of a youth going to Dhamtari to see the tableau, two seriously injured.

धमतरी में भीषण सड़क हादसा, कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, झांकी देखने धमतरी जा रहे एक युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर

धमतरी : धमतरी के चिटौद के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया. एक कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रुप से घायल हो गए. हादसा इतनी भयानक था कि बाइक का सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
मिली जानकारी के मुताबिक रात करीब 10:30 बजे पुरुर निवासी राहुल यादव उम्र 19 साल, सूरज साहू उम्र 17 साल और हेमराज साहू उम्र 23 साल तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर झांकी देखने धमतरी जा रहे थे. चिटौद के पास सामने से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया.
खबर मिलते ही वरदान एंबुलेंस सेवा संस्था के सदस्य (शिवा प्रधान, अमन साहू, डुमन साहू और महेंद्र साहू) तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और तीनों घायलों को जिला अस्पताल धमतरी लाया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान राहुल यादव की मौत हो गई. वहीं अन्य दो घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है.
सूरज साहू की गंभीर स्थिति के कारण उन्हें रायपुर रेफर किया गया है. हेमराज साहू का इलाज धमतरी जिला अस्पताल में जारी है. पुरुर पुलिस ने इस बारे में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t