रायपुर में रिटायर्ड DSP के बेटे-बहू ने बुजुर्गों को पीटा, घर में घुसकर लाठी-डंडे, लात-घूंसों से पिटाई, पोता लाया चाकू, FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

In Raipur, the son and daughter-in-law of a retired DSP beat up the elderly, entered the house and beat them with sticks, kicks and punches, grandson brought a knife, FIR registered, police engaged in investigation

रायपुर में रिटायर्ड DSP के बेटे-बहू ने बुजुर्गों को पीटा, घर में घुसकर लाठी-डंडे, लात-घूंसों से पिटाई, पोता लाया चाकू, FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : राजधानी में रिटायर्ड DSP के बेटे-बहू ने बुजुर्गों की लात-घूंसों और लाठी से पिटाई कर दी. ये बुजुर्ग रिश्ते में उनके चाचा-चाची हैं. यह मामला कोतवाली थाना इलाके का है
आरोप है कि रिटायर्ड DSP ने अपने बेटे-बहू के साथ मिलकर अपने छोटे भाई के खिलाफ पारिवारिक विवाद में साजिश रची. फिर बहू-बेटे से बुजुर्ग दंपती पर हमला करवाया. इस वारदात में DSP का 14 साल का नाबालिग पोता भी शामिल था. इस पूरे कांड का CCTV वीडियो भी सामने आया है. जिसमें आरोपी बेरहमी से मारपीट करते नजर आ रहे हैं. और पोता चाकू लाते हुए दिखाई दे रहा है. पीड़ित दंपती का कहना है कि कोतवाली पुलिस ने पहले तो FIR दर्ज नहीं की. जब पीड़ित ने कोर्ट में गुहार लगाई तब कोर्ट से FIR का आदेश दिया गया.
पीड़ित शिव शंकर प्रसाद उम्र 62 साल ने मीडिया को बताया कि वह विद्यानगर कालीबाड़ी चौक के पास का रहने वाला है. उसी घर के पहले फ्लोर पर बड़े भाई सूरज प्रसाद जेठवंत (रिटायर्ड डीएसपी) का परिवार रहता है. 23 सितंबर की शाम को पारिवारिक विवाद को लेकर बहस हुई थी. इसके बाद रिटायर्ड DSP के बेटे हरिंद्र प्रसाद जेठवंत और उसकी पत्नी दिव्या जेठवंत ने मेरे और मेरी पत्नी उर्मिला के साथ गाली-गलौज की और मारपीट करने लगे.
इस दौरान आरोपियों ने दोनों बुजुर्ग पति-पत्नी को लात घूसों से पीटना शुरु कर दिया. इसके बाद शिव शंकर प्रसाद की पत्नी का बाल पकड़कर जमीन पर घसीटते हुए मारने लगे. वहीं एक आरोपी ने डंडे से शिव शंकर पर हमला कर दिया. इस मारपीट में महिला को पेट और सीने पर तो व्यक्ति को सिर, कंधे और पीठ पर चोट आई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

CCTV वीडियो में दिख रहा है कि जिस वक्त बुजुर्ग दंपति के साथ मारपीट हो रही थी. उस दौरान करीब 14 साल का नाबालिग चाकू लेकर आता है. वह चाकू लेकर अपने पिता हरिंद्र को देने की कोशिश करता है. शिव शंकर प्रसाद और उनकी पत्नी से हुई मारपीट के अगले दिन उनके बड़े भाई सूरज प्रसाद जेठवंत (रिटायर्ड डीएसपी) घर पहुंचे थे. घर आते ही उन्होंने अपने बेटे को कहा कि अगर शिव शंकर प्रसाद आता है तो उसे मारो.
यह सारी चीजें CCTV में रिकॉर्ड हुई है. सूरज जेठवंत ने घर में आते ही मेज पर रखे डंडे को पकड़कर पूछा कि क्या इसी डंडे से मारा था तो बेटा कहता है हां.. फिर रिटायर्ड DSP डंडा पकड़कर कहता है कि ये तो हमारा सब्जेक्ट है.
पीड़ित शिव शंकर प्रसाद ने बताया कि उनका बड़ा भाई सूरज प्रसाद जेठवंत और उनका परिवार उनके जान पीछे पड़ा है. 23 सितंबर को हुई मारपीट के बाद वे शिकायत करने थाने पहुंचे थे. लेकिन उनकी शिकायत नहीं लिखी गई. जिसके बाद SP से शिकायत की गई. साथ ही अदालत में भी इंसाफ की गुहार लगाई गई. तब जाकर FIR दर्ज की गई है.
शिव शंकर प्रसाद का आरोप है कि उनके बड़े भाई पुलिस में अधिकारी रह चुके हैं. इसकी वजह से उनकी शिकायत पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है. वहीं शिव शंकर का कहना है कि उनके बड़े भाई और उनके परिवार से उन्हें जान का खतरा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI