नए वर्ष में सिद्धार्थ लोक कल्याण समिति द्वारा केबिनेट मंत्री लखन के पार्षद भाई नरेंद्र देवांगन ने दिन दुखियों को भोजन एवं कंबल किया वितरण

In the new year, Cabinet Minister Lakhan's councilor brother Narendra Devangan distributed food and blankets to the needy through Siddharth Lok Kalyan Samiti.

नए वर्ष में सिद्धार्थ लोक कल्याण समिति द्वारा केबिनेट मंत्री लखन के पार्षद भाई नरेंद्र देवांगन ने दिन दुखियों को भोजन एवं कंबल किया वितरण

कोरबा : कोरबा जिले के  बालको नगर में सिद्धार्थ लोक कल्याण समिति, मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में 1 जनवरी 2026 नव वर्ष उत्सव और भारत देश में हजारों सालों से विदेशी ताकतों द्वारा चलने वाले जातिय पूंजीवाद, लिंगभेद, सांप्रदायिकता एवं छुआछूत के खिलाफ अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर योद्धाओं और उनके लिए महान कुर्बानियां करने वाले महापुरुषों की पावन स्मृति में नववर्ष उत्सव एवं भारत के संविधान का शौर्य दिवस का आयोजन मूलनिवासी कार्यालय प्रांगण में किया गया
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के छोटे भाई लोकप्रिय पार्षद और समाजसेवक नरेंद्र देवांगन थे.इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सिद्धार्थ लोककल्याण समिति एवं मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा  के अध्यक्ष गोपाल ऋषिकर भारती ने की. विशेष अतिथियों में बालको के लोकप्रिय पार्षद सतेंद्र दुबे,जमनीपाली के पार्षद तथा जिला खनिज न्यास सलाहकार समिति के सदस्य मुकुंद सिंह कंवर, कोहड़िया क्षेत्र के संयोजक पुरानचंद पटेल, कार्यक्रम के संचालक सुनील सुना, आयोजक एस सी ढोके, सह आयोजक के एस मडामें, केंद्रीय प्रतिनिधि निरंजन प्रधान, जिला संयोजक एम 3 क्रांति कुमार साव, मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारियों में प्यारेदास महंत, कोमलता साहू, गीता साहू, घनाराम साहू, लक्ष्मीन अगरिया, शीतला साहू, गायत्री साहू, रीमा नवरंगे, शीतला रविदास, मीरा पोर्ते, तारा सोनी, मांगों देवी के साथ कई समाज सेवक गण मौजूद रहे.
मुख्य अतिथि समाज सेवक पार्षद नरेंद्र देवांगन ने सभी को नए वर्ष पर सबको हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बुजुर्गों और जरूरत मदों की सेवा को ही अपना धर्म समझाते हुए कम्बल वितरण करते हुए नए वर्ष की शुरुआत की.
इस मौके पर मुख्य अतिथि नरेंद्र देवांगन ने कहा कि सिद्धार्थ लोक कल्याण समिति के अध्यक्ष गोपाल ऋषिकर भारती हमेशा गरीबों, मजदूरों और समाज के वंचित लोगों के बीच सामाजिक काम करते रहते हैं. आज उनके लोक कल्याण समिति के नेतृत में हम यहां पहुंचकर आप लोगों के बीच अपने बड़े भाई और आप सबके बीच हमेशा से एक जनसेवक बनकर बिना धन बल के आप सबके जनबल से पार्षद, महापौर से लेकर आज छत्तीसगढ़ के केबिनेट मंत्री बनकर क्षेत्र के विकास को अपना धर्म समझकर काम करने वाले लखनलाल देवांगन के पवित्र कार्यों को और मजबूती दिलाने  के लिए हम सब लगे हुए हैं.
विशेष अतिथि बालको नगर के लोकप्रिय  पार्षद सतेंद्र दुबे ने कहा कि आज नए वर्ष और संविधान के शौर्य दिवस के इस शानदार कार्यक्रम के लिए मै सभी बालको कोरबा वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. आप लोग खासकर महिलाओं की इतनी बड़ी तादाद में हमेशा उपस्थित हो जाना इसका निश्चित ही गरीबों ,मजदूरों में हमेशा ऋषिकर भारती और आप सबकी अपने नेता के प्रति निष्ठा का प्रदर्शन देखा जाता है. खुशी की बात यह कि मेरे पार्षद चुनाव से लेकर मंत्री देवांगन जी के चुनाव में भी आप लोगों का प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष अच्छा साथ मिला. हमारे मंत्री देवांगन जी भी हमेशा दिन दुखियों की सेवा को पार्टी से ऊपर चलकर क्षेत्र के विकास के लिए बिना भेदभाव किए प्राथमिकता से काम करते रहते हैं.
विशेष अतिथि जमानीपाली पार्षद मुकुंद सिंह कंवर ने कहा कि नए वर्ष के हमारे कोरबा के नेता और शासन के मंत्री लखन लाल देवांगन के द्वारा कोरबा जिले को प्रगतिशील जिला बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है.
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गोपाल ऋषिकर भारती ने 2026 नव वर्ष उत्सव एवं भारत के संविधान के शौर्य दिवस पर अपने वक्तव्य में कहा कि हम इस नए वर्ष को सिर्फ जश्न ही नहीं लगातार जनजागृति और समाज सेवा के लिए नए अवसर की शुरुआत मानते हैं. मंत्री लखनलाल देवांगन के पिता स्व तुलसी राम देवांगन जी भी भूविस्थापितों और गरीबों के लिए कठिन संघर्ष करने वाले आम जनता के सेवक ही थे. जिनकी मिशन को आगे बढ़ाने के लिए आज उनका पूरा परिवार हमको समर्पित होकर अपने कर्तव्य निभाते दिखाई पड़ता है. आदमी और जानवर में सिर्फ इसी बात का अंतर बताते हुए कबीर साहेब ने कहा था जब हम जन्मे हम रोए जग हासे, ऐसी करो करनी एक दिन हम हासे जग रोएं. इससे संक्षिप्त में मनुष्यों को अपने समाज और देश दुनिया के प्रति अपने कर्तव्य बोध के संस्कार  मिलते हैं. आज से हम अपने मानव समाज और देश के लिए जातिभेद ,लिंगभेद और छुआछूत के खिलाफ कठिन लड़ाई लड़ने वाले योद्धाओं और महापुरुषों की पावन स्मृति में 2026 नव वर्ष को भारत के संविधान का शौर्य वर्ष घोषित किया गया है. इस नव वर्ष में सबको मिलकर भारत देश के संविधान  के आदर्शों और मानवीय मूल्यों पर चलते हुए  निर्णायक विश्व गुरू भारत राष्ट्र  का निर्माण करना है. सभी पक्ष विपक्ष और सर्व समाज के आधे बुद्धिजीवी वर्ग भी इस महान काम में लग जाए तो 4000 सालों की जातीय भेदभाव की मानसिक गुलामी को 4 सालों में ही खत्म किया जा सकता है. भारत के प्रधान मंत्रि मोदी जी हैं तो सब मुमकिन है समझो.. हम अपने संगठनों के जरिए यही कोशिश करते हैं कि सारी दुनिया के विश्वग्रंथो के सार तत्त्व मास्टर चाबी मानकर भारत के संविधान को ही अब ऐसे विकट समय पर आखिरी गुरु मानकर सर्व समाज की भलाई की जाए.
इस कार्यक्रम में सभी जरुरतमंद लोगों को कंबलों का वितरण मुख्य अतिथि नरेंद्र देवांगन के साथ विशेष अतिथियों ने किया आखिर में कार्यक्रम के संचालन करता द्वारा मुख्यातिथि के साथ सभी अतिथियों और उपस्थित जनता का शुक्रिया अदा करते हुए नए वर्ष की शुभकामनाए दी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t