लिफ्ट लेने के बहाने रोककर डंडे से मारपीट, सब्जी लेने जा रहे युवक को लूटकर लूटेरा फरार, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Using the pretext of asking for a lift, they stopped the young man and beat him with sticks. The robber then looted the young man, who was on his way to buy vegetables, and fled. Police have arrested three accused and sent them to jail.
सक्ति : थाना बाराद्वार- प्रार्थी सुमीत कुमार पटेल पिता विजय लाल पटेल उम्र 29 साल निवासी सोंठी थाना बम्हनीडीह का 5 मार्च 2025 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 5 मार्च 2025 के सुबह सब्जी लेने के लिये सक्ती सब्जी मार्केट जा रहा था सुबह करीब 6:10 बजे सकरेली ओव्हर ब्रीज के ढलान में पुल के उपर ही एक लडका उम्र करीब 18 से 20 साल ने हांथ देकर बोला सक्ती जाना है लिफ्ट दे दो. तब प्रार्थी अपना मोटर सायकल को रोक दिया. फिर वह लड़का उसके पास आकर जितना पैसा रखा है दो.. बोलकर बातचीत कर रहा था. उसी समय रोड के उस तरफ खडे दो लडके और आ गए. उसमें से एक लडका उम्र करीब 20 से 22 साल ने पैसा निकाल गाली-गलौज कर प्रार्थी के मोटर सायकल में लगे सब्जी लटकानें वाले डण्डा को खींचकर दो डण्डा मारा.
जिसके कारण प्रार्थी के सिर से खून बहने लगा और एक अन्य लड़का जिसकी उम्र करीब 20 से 22 साल थी. उसके फुल पेंट के जेब से पर्स निकाल कर ले गए. पर्स में सब्जी खरीदनें के लिये 5300/- रुपये रखा था. पर्स सहित सभी पैसा लूट कर मोटर सायकल में बाराद्वार की तरफ भाग गए.
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बाराद्वार में अप. क्र. 58/25 धारा 309(6) बीएनएस दर्ज कर जांच लिया गया था. जांच के दौरान पूर्व में आरोपी 01. राजकुमार यादव पिता संतोष यादव उम्र 22 साल निवासी वार्ड नम्बर 9 बाराद्वार थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छग) 2. अजय कुमार खुंटे पिता स्व मया राम खुंटे उम्र 19 साल निवासी वार्ड क्रमांक 09 बाराद्वार थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छग) को गिरफतार कर रिमांड पर भेजा गया था
01 आरोपी गोलू उर्फ दातादास महंत फरार था जिसका पतासाजी किया जा रहा था. जो 2 जनवरी 2025 को आरोपी गोलू उर्फ दातादास महंत का घर आने की खबर मिलने पर पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकूर (भापुसे) के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, हरीश यादव (रा.पु.से) और उप पुलिस अधीक्षक (मु.) श्रीमती अंजली गुप्ता (रा.पु.से.) से आवश्यक दिशा निर्देश लेकर फरार आरोपी गोलू उर्फ दातादास महंत पिता रत्थुदास महंत उम्र 37 साल निवासी वार्ड नम्बर 8 बाराद्वार थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छ.ग.) को उसके घर से हिसरात मे लेकर बयान लिया गया. आरोपी के जुर्म कबूल करने पर गिरफतार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रिमांड में जेल भेजा गया.
उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक नरेन्द्र यादव , सउनि. विजय गोपाल, प्रआर. श्रीकांत सेगर, प्रआर. मनीष राजपूत, आर. योगेश राठौर, आर. टकेश्वर कटकवार, आर. रामनिवास उरांव का योगदान रहा
आरोपी
राजकुमार यादव पिता संतोष यादव उम्र 22 साल निवासी वार्ड नम्बर 9 बाराद्वार थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छग)
गोलू उर्फ दातादास महंत पिता रत्थुदास महंत उम्र 37 साल निवासी वार्ड नम्बर 08 बाराद्वार थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छ.ग.)
अजय कुमार खुंटे पिता स्व मया राम खुंटे उम्र 19 साल निवासी वार्ड क्रमांक 09 बाराद्वार थाना बाराद्वार जिला सक्ती (छग)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



