नवापारा खौफनाक मर्डर मिस्ट्री, पारिवारिक विवाद में बस स्टैंड के पास वारदात ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

Navapara horrific murder mystery, auto driver stabbed to death near bus stand due to family dispute, minor accused arrested

नवापारा खौफनाक मर्डर मिस्ट्री, पारिवारिक विवाद में बस स्टैंड के पास वारदात ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

अभनपुर/गोबरा नवापारा : अभनपुर बस स्टैंड के पास दो युवकों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि एक ने दूसरे पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर मौके से फरार हो गया. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. हमले में मृत युवक की पहचान ऑटो चालक राजा कोसले के तौर पर हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक राजा कोसरे उम्र 30 साल और नाबालिग आरोपी के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था. बीती रात  नवापारा बस स्टैंड के पास करीब 11 बजे विवाद इतना बढ़ गया कि बात चाकूबाजी तक पहुंच गई. गुस्से में आरोपी ने राजा कोसरे पर एक के बाद एक कई वार कर दिया. लहूलुहान हालत में राजा कोसरे की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था.लेकिन गोबरा नवापारा पुलिस की सतर्कता से महज कुछ घंटों में उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
मृतक राजा कोसरे नवापारा के वार्ड नंबर 9 का रहने वाला था. हत्या की वारदात नवापारा बस स्टैंड के पास हुई. जहां रात में भी आवाजाही रहती है. इतने भीड़भाड़ वाले इलाके में हत्या की घटना ने नवापारा शहर को दहला दिया है.
पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरु करते हुए आरोपी की तलाश में जुट गई है.
गोबरा नवापारा थाना प्रभारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद ही हत्या की वजह मानी जा रही है. लेकिन पुलिस हत्या के पीछे किसी और गहरी साजिश या पुरानी दुश्मनी की भी आशंका से इनकार नहीं कर रही है. आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि हत्या की असली वजह क्या थी? सिर्फ पारिवारिक विवाद या फिर कोई और बड़ा कारण?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB