अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही बनी जच्चा-बच्चा के मौत की वजह, कलेक्टर ने लिया सख्त एक्शन, एएनएम पुष्पांजलि राठौर सस्पेंड, मचा हड़कंप

Negligence of hospital management became the reason for the death of mother and child, Collector took strict action, ANM Pushpanjali Rathore suspended, created panic

अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही बनी जच्चा-बच्चा के मौत की वजह, कलेक्टर ने लिया सख्त एक्शन, एएनएम पुष्पांजलि राठौर सस्पेंड, मचा हड़कंप

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : आदिवासी बहुल मरवाही के निमधा गांव स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में प्रसूता और शिशु की मौत के मामले में लापरवाही सामने आई है. घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उप स्वास्थ्य केंद्र निमधा में पदस्थ एएनएम पुष्पांजलि राठौर को दोषी पाए जाने पर सस्पेंड कर दिया है. यह कार्रवाई कलेक्टर के निर्देश पर की गई.
यह मामला खुरपा गांव की बुधवारिया बाई भैना से जुड़ा है. जिन्हें 10 फरवरी की सुबह 10 बजे प्रसव के लिए निमधा उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया था. प्रसूता को भर्ती होने के बाद लगातार 19 घंटे तक निगरानी में रखा गया. लेकिन ज्यादा रक्तस्राव होने के बावजूद सिर्फ इंजेक्शन और दवाओं से ही इलाज चलता रहा.
इस दौरान बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी साफ़ नजर आई. लेकिन फिर भी उसे समय पर जिला अस्पताल रेफर नहीं किया गया.
जब हालत बेहद नाजुक हो गई और प्रसूता की जान खतरे में नजर आई. तब आनन-फानन में रेफर करने का फैसला लिया गया. रात 3 बजे जब महिला को रेफर किया गया. तब कोई सरकारी वाहन उपलब्ध नहीं था. मजबूर परिजनों ने निजी वाहन की व्यवस्था की. और किसी तरह सुबह 4:45 बजे जिला अस्पताल पहुंचे. वहां उसे भर्ती किया गया. लेकिन 5:15 बजे प्रसूता ने दम तोड़ दिया.
डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत ज्यादा रक्तस्राव की वजह से हुई. और समय पर बेहतर इलाज मिलता तो शायद जान बचाई जा सकती थी. इस मामले का संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए. जिसमें एएनएम पुष्पांजलि राठौर को लापरवाही का दोषी ठहराया गया. इसके आधार पर उसे सस्पेंड कर दिया गया.
जच्चा-बच्चा की मौत से दो परिवार पूरी तरह उजड़ गए है. पूरे मामले की खबर को हमने बड़ी ही प्रमुखता से 11 फरवरी को चलाया था. जिसके बाद पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने जांच कराई और जांच के बाद उप स्वास्थ्य केंद्र निमधा में पदस्थ नर्स पुष्पाजलि राठौर को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दोषी पाए जाने पर सस्पेंड कर दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI