अरपा चेक डैम में मिले युवक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, लूट के लिए दिया वारदात को अंजाम, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

Police reveal murder of youth found at Arpa Check Dam, alleged robbery, two accused arrested, mobile phone recovered

अरपा चेक डैम में मिले युवक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, लूट के लिए दिया वारदात को अंजाम, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

बिलासपुर : अरपा नदी चेक डैम के नीचे मिले अज्ञात शव के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए इसे लूट के मकसद से की गई हत्या बताया है. मृतक की पहचान ग्राम नरगोड़ा निवासी 25 वर्षीय राजेंद्र सूर्यवंशी के रुप में हुई. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालतमें पेश किया. जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 15 जुलाई 2025 को बिलासपुर में अरपा नदी चेक डैम के नीचे एक अज्ञात शव मिलने की खबर पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, डायटम रिपोर्ट, विसरा रिपोर्ट और टेक्निकल विश्लेषण के आधार पर हत्या की पुष्टि होने पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 122/2026 धारा 103(1), 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया.
टेक्निकल इनपुट और ह्यूमन इंटेल से खुली गुत्थी जांच के दौरान टेक्निकल साक्ष्य और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस ने दो युवकों विकास उर्फ भोले केवट उम्र 20 साल और शनि उर्फ छोटू गंधर्व उम्र 20 साल को हिरासत में लेकर पूछताछ की. सीएसपी सिटी कोतवाली गगन कुमार और थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर द्वारा की गई पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल किया.
शराब के बाद बनाई लूट की योजना
आरोपियों ने बताया कि घटना के दिन वे पचड़ी घाट डैम के दूसरे छोर पर नदी किनारे शराब सेवन कर लौट रहे थे. इसी दौरान उन्होंने राजेंद्र को अकेले बैठे देखा. मोबाइल और नगदी होने की आशंका में दोनों ने लूट की नीयत से उसके साथ मारपीट की.
विरोध करने पर आरोपियों ने उसे बुरी तरह पीटा, जिससे वह अचेत हो गया. सबूत छिपाने के लिए उसे पुल की रेलिंग से नीचे नदी में फेंक दिया गया. घटना के बाद आरोपी मृतक का मोबाइल और नगदी लेकर फरार हो गए. पुलिस ने लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है.
न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. मामले में आगे की जांच जारी है. यह हत्याकांड एक बार फिर शहर में बढ़ते अपराध और युवाओं में नशे की प्रवृत्ति पर गंभीर सवाल खड़े करता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB