छत्तीसगढ़ में रिश्ते हुए शर्मसार, बर्थडे मनाने आए नाना ने 10 साल की नातिन के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
Relationships put to shame in Chhattisgarh, maternal grandfather who came to celebrate birthday raped 10 year old granddaughter, police arrested the accused and sent him behind bars.
गौरेला पेंड्रा मरवाही : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र में नाना ने अपनी नातिन के साथ दुष्कर्म किया है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी नाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है.
दरअसल 10 साल की नाबालिग नातिन का बर्थडे मनाया गया था. इस दौरान बर्थडे पार्टी में लेट हो जाने की वजह से नाना घर में ही रात को रुका था. बर्थडे वाली रात को नातिन के साथ रिश्तेदार नाना सोए हुए थे. इस दौरान रिश्तेदार नाना ने आधी रात को नातिन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
नातिन ने रोते हुए कमरे से बाहर निकलकर अपने परिजनों को आप बीती बताई. इसके बाद परिजनों ने थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. वहीं पुलिस मामले में जुर्म दर्ज कर आरोपी नाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
नाबालिग छात्रा से गैंगरेप
वहीं बीते महीने भरतपुर ब्लाक के हाईस्कूल के प्रिंसिपल और दो शिक्षकों को गिरफ्तार किया गया था। इन तीनों पर स्कूल की एक 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा था। बताया जा रहा था कि, स्कूल के प्रिंसिपल अशोक कुशवाहा, शिक्षक रावेंद्र कुशवाहा और शिक्षक कुशल सिंह परिहार के एक वनकर्मी बनवारीलाल भी इस कांड में शामिल थे।
आरोपियों को निलंबित किया गया था
मनेन्द्रगढ़ में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप के मामले में सभी आरोपियों को निलंबित कर दिया गया था। जिला शिक्षा अधिकारी ने आरोपी प्रधान पाठक रावेंद्र कुशवाहा, प्राचार्य अशोक कुशवाहा, व्याख्याता कुशल सिंह परिहार को निलंबित कर दिया था। साथ ही उप वन क्षेत्रपाल बनवारी सिंह को मुख्य वन संरक्षक ने भी निलंबित किया गया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



