शादी के 6 साल बाद भी संतान नहीं होने से परेशान पति ने दूसरी पत्नी पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, पुलिस ने आरोपी गोपाल अग्रवाल को किया गिरफ्तार

Troubled by not having a child even after 6 years of marriage, the husband poured petrol on his second wife and burnt her alive, police arrested the accused Gopal Aggarwal.

शादी के 6 साल बाद भी संतान नहीं होने से परेशान पति ने दूसरी पत्नी पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, पुलिस ने आरोपी गोपाल अग्रवाल को किया गिरफ्तार

कोरबा : कोरबा जिले की ढेलवाडीह सुतरा मार्ग पर निवासरत भावना अग्रवाल नामक महिला पर उसके पति गोपाल अग्रवाल ने ही पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया. बुरी तरह झुलसी भावना को मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने ढेलवाडीह कॉलोनी के दुर्गा पंडाल के पास बेहोशी की हालत में देखा तो उसे पुलिस की मदद से अस्पताल दाखिल कराया. जहां उसका इलाज चल रहा है. भावना 75 प्रतिशत तक जल चुकी है. घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के ढेलवाडीह की है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा में कटघोरा थानांतर्गत एक पति ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर आगे के हवाले कर दिया. शादी के 6 साल बीतने के बाद जिस तरह से उनकी संतान नहीं हो रही थी. उससे पति गोपाल अग्रवाल काफी परेशान था और पत्नी को इस बात का दोषी मानते हुए उसके साथ अक्सर मारपीट किया करता था। पता चला है कि किराना व्यवसायी गोपाल अग्रवाल ने बांगो निवासी भावना बरेठ से दूसरी शादी की. करीब 6 साल पहले दोनों शादी के बंधन में बंधे थे. लेकिन इनके यहां औलाद ने जन्म नहीं लिया.
बताया जाता है कि गोपाल की पहली पत्नी भी निःसंतान रहते हुए मौत हो गई थी. उसके बाद भावना से गोपाल ने शादी किया था. संतान न होने की वजह से गोपाल भावना से भी अक्सर मारपीट किया करता था. उसे उसके मायके भी कई बार छोड़ आया था.
सूत्रों के मुताबिक गोपाल अग्रवाल ने गुरुवार सुबह करीब चार बजे अपनी पत्नी भावना को यह कहकर कार में बिठा लिया कि चलो हम लोग चक चकवा पहाड़ जाकर वहां मॉर्निंग वॉक करेंगे. भावना उसके साथ गाड़ी में बैठी तो गोपाल उसे चक चकवा पहाड़ की तरफ ले जाने की बजाय ढेलवाडीह की तरफ ले गया और उसे गाड़ी में रखे पेट्रोल से नहलाकर आग के हवाले कर दिया.  घटना के बाद उसे मुक्तिधाम के पास फेंककर वहां से फरार हो गया.
पुलिस ने गोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है और उससे और पूछताछ जारी है. फोरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंचकर सबूत इकठ्ठा कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI