सरकारी स्कूल में शर्मनाक हरकत, बच्चों और महिला शिक्षकों के सामने उतारी शर्ट, शराबी शिक्षक का वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड
Shameful act in government school, shirt removed in front of children and female teachers, suspended after video of drunk teacher goes viral
बिलासपुर : मस्तूरी विकासखंड में पदस्थ एक शिक्षक का शराब के नशे में स्कूल परिसर में हंगामा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से शिक्षक विश्वकर्मा प्रसाद कश्यप को सस्पेंड कर दिया है. वीडियो में शिक्षक को महिला शिक्षिका और बच्चों के सामने अनुचित व्यवहार करते हुए देखा गया था. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश भी जारी किए हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लॉक स्थित ग्राम सोन के एक प्राथमिक शासकीय स्कूल में पदस्थ शिक्षक विश्वकर्मा प्रसाद कश्यप का एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वह शराब के नशे में महिला शिक्षकों और बच्चों के सामने अपनी शर्ट उतारकर कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा है.
14 अक्टूबर की शिक्षक विश्वकर्मा प्रसाद कश्यप दोपहर करीब 1 बजे स्कूल पहुंचा और वहां मौजूद स्टाफ से गाली-गलौज करते हुए बदतमीजी पर उतर आया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्चों की क्लास के दौरान शिक्षक की जुबान लड़खड़ा रही है. और वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहा.
बताया जा रहा है कि शिक्षक रोज शराब पीकर स्कूल आता है और बच्चों के साथ गाली-गलौज व मारपीट करता है. फिलहाल वीडियो के वायरल होते ही शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है. साथ ही जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



