एमिटी यूनिवर्सिटी में घुसकर स्टूडेंट की पिटाई, BJP का झंडा लगी कार से आए युवक!, दहशत में छात्राएं, प्रबंधन की चुप्पी पर उठे सवाल, एक घायल

Student beaten after entering Amity University, youth came in a car with BJP flag, girl students in panic, questions raised on silence of management, one injured

एमिटी यूनिवर्सिटी में घुसकर स्टूडेंट की पिटाई, BJP का झंडा लगी कार से आए युवक!, दहशत में छात्राएं, प्रबंधन की चुप्पी पर उठे सवाल, एक घायल

रायपुर : रायपुर के खरोरा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में कल रात वार्षिक उत्सव के दौरान बाहरी युवकों ने जबरन घुसने की कोशिश की. जिससे कैंपस में भारी हंगामा और मारपीट हुई. यूनिवर्सिटी प्रशासन और सुरक्षा गार्डों ने जब घुसपैठियों को रोकने की कोशिश की. तो उपद्रवियों ने हिंसा पर उतरते हुए छात्रों पर हमला कर दिया. इस झड़प में यूनिवर्सिटी के छात्र आदित्य अग्रवाल घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराना पड़ा.
मिली जानकारी के मुताबिक एमीस्पार्क के आखिरी दिन डीजे नाइट का कार्यक्रम था. जिसमें यूक्रेनी डीजे और वायलिन वादक दानिका परफॉर्म करने आए थे. इस दौरान कुछ बाहरी युवक यूनिवर्सिटी परिसर में घुसने की कोशिश कर रहे थे. जब सुरक्षा गार्ड्स और छात्रों ने उन्हें रोका. तो वे गुस्से में आ गए और हंगामा करते हुए स्टूडेंट्स की पिटाई कर दी. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मारपीट में घायल हुए छात्र आदित्य अग्रवाल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद, परिजन यूनिवर्सिटी प्रबंधन से बात करने पहुंचे हैं. लेकिन इस मामले में अब तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है. परिजन खुद ही थाने में शिकायत करने की बात कह रहे हैं. छात्रों का आरोप है कि मारपीट करने वाले युवक राजनैतिक संगठन से जुड़े है.
चश्मदीदों के मुताबिक हमलावरों की तादाद दर्जनभर से ज्यादा थी और वे एबीवीपी से जुड़े बताए जा रहे हैं. वारदात के बाद छात्रों और उनके परिजनों में भारी रोष व्याप्त है. लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि एमिटी यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अब तक कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं करवाई.
घटना के फौरन बाद आक्रोशित परिजन यूनिवर्सिटी पहुंचे और प्रबंधन से जवाब मांगा. लेकिन कॉलेज प्रशासन की चुप्पी ने मामले को और संदिग्ध बना दिया है. सवाल उठ रहा है कि आखिर यूनिवर्सिटी प्रबंधन एक गंभीर सुरक्षा चूक और छात्रों पर हुए हमले को दबाने की कोशिश क्यों कर रहा है?
यह पूरा मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है. लेकिन यूनिवर्सिटी की निष्क्रियता से इस घटना पर लीपापोती की आशंका गहराती जा रही है. आखिरकार एक प्रतिष्ठित संस्थान के अंदर बाहरी तत्वों की घुसपैठ और छात्रों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर प्रशासन कब जागेगा?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI