ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली सिगरेट की सप्लाई का भंडाफोड़, प्रशासन-पुलिस ने गोदाम में मारी रेड, डुप्लीकेट सामान बरामद, FIR दर्ज
Supply of counterfeit cigarettes in the name of branded companies busted; administration and police raid warehouse, recover duplicate goods, FIR registered
अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में मशहूर कंपनियों के पैकेट में नकली सिगरेट बेचने के मामले का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. कोतवाली पुलिस ने कपिल मित्तल एंड संस के अग्रसेन मार्ग स्थित गोदाम और राम मंदिर रोड पर स्थित निवास में छापा मारकर बड़ी तादाद में नकली सिगरेट जप्त की है. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो पिकअप वाहनों में भरी नकली गोल्ड फ्लेक, फ्लेग, लिबर्टी और इंडीमेंड ब्रांड की सिगरेट जब्त की. लंबे समय से बाजार में ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली उत्पाद बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थीं. जिसके बाद कंपनी के अधिकारी पिछले एक साल से इस पूरे नेटवर्क पर नजर बनाए हुए थे.
नई दिल्ली स्थित आईटीसी कंपनी के अधिकारी सदानंद मिश्रा ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने कॉपीराइट्स एक्ट (संशोधित अधिनियम) सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है.
राम मंदिर रोड निवासी कपिल मित्तल को इस पूरे रैकेट का मुख्य आरोपी बताते हुए कोतवाली पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है. पुलिस का कहना है कि नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



