डकैती का मास्टर माइंड निकला रिश्तेदार रिटायर्ड सूबेदार शेखर, नकली पिस्टल-वर्दी में दिया वारदात को अंजाम, 10 आरोपी गिरफ्तार, 59.50 लाख बरामद

The mastermind of the robbery turned out to be a relative, retired Subedar Shekhar, he carried out the crime using fake pistol and uniform, 10 accused arrested, 59.50 lakh recovered

डकैती का मास्टर माइंड निकला रिश्तेदार रिटायर्ड सूबेदार शेखर, नकली पिस्टल-वर्दी में दिया वारदात को अंजाम, 10 आरोपी गिरफ्तार, 59.50 लाख बरामद

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 11 फरवरी मतदान के दिन 65 लाख की डकैती को अंजाम देने वाले 10 आरोपियों को पकड़ लिया गया है. घटना में चौकाने वाली बात यह है कि डकैती का मास्टरमाइंड स्वैच्छिक सेवानिवृत्त बीएसएफ का सूबेदार ए.सोम शेखर पीड़ित मनोहरण वेलू का रिश्तेदार है. सेवानिवृत्त बीएसएफ सूबेदार का वेलू परिवार में आना-जाना था और उसे मालूम था कि घर में बड़ी तादाद में नगद रकम रखी हुई है. सोम शेखर ने ही इस प्लान में महिला और उसके पति समेत कुल 10 लोगों को शामिल किया था. सोम शेखर का पीड़ित परिवार की तीसरी बहन के साथ दोस्ती थी. बहन ने ही भाई मनोहरण वेलू के पास नगद रकम होने की जानकारी दोस्त सोम शेखर को दी थी.
दरअसल. खम्हारडीह थाना के अनुपम नगर की है। किराए के मकान नंबर डी-14 में मनोहरण वेलू अपनी दो बहनों के साथ रहते हैं. 11 फरवरी की दोपहर 2:30 से 3:30 बजे अपनी दोनों बहनों के साथ घर के बैठक रुम में बैठे थे. इसी दौरान दो व्यक्ति फौजी वर्दी में घर के अंदर आए. दोनों रुमाल से मुंह को ढके थे और बोले कि आपने कम्प्लेन किया है, उसी की बातचीत करने आए हैं. बातचीत के दौरान दो और व्यक्ति अंदर आए और मनोहर से धक्का मुक्की करने लगे. आरोपियों ने मनोहरण और उसकी दोनों बहनों के हाथ-पैर को पकडकर टावेल से बांध दिया. इतना ही नहीं शोरगुल ना हो इसके लिए तीनों के मुंह में टेप लगा दिया. फिर वर्दी पहने एक व्यक्ति अपने पास रखें पिस्टल को निकाल कर आवाज करोगे तो जान से मार दूंगा कहकर धमकी देने लगा.
इसी बीच एक महिला भी अंदर आई और बेड अंदर से एक गुलाबी रंग के बैग में रखें 60 लाख और काले रंग के बैग में रखें 5 लाख लेकर बाहर से दरवाजा लॉक कर सभी फरार हो गए. आरोपियों के जाने के बाद मनोहरण वेलू ने जैसे तैसे अपना और अपनी बहनों के हाथ में बंधे टावेल और मुंह में लगे टेप को निकाला और इसकी जानकारी पुलिस को दी.
मनोहरण वेलू की बहन प्रेमा ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति द्वारा पिस्टल दिखाकर जबरदस्ती इंजेक्शन लगाया और गले में पहने सोने की चैन को छीन लिया. इतना ही नहीं आलमारी खोलकर उसमें रखें दो नग सोने की चैन और 25000 रुपये नगद निकाल लिया. साथ ही तीनों के मोबाइल फोन को भी लूट लिया. वारदात के बाद पुलिस और क्राइम की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरु की गई. साथ ही थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 42/25 धारा 310(2), 331(5), 123, 351(3) बी.एन.एस. 25, 27 आर्म्स एक्ट का जुर्म दर्ज किया गया.
जांच करने पर पाया गया कि एक महिला जो पीले रंग का सलवार शूट पहनी है वो मुंह में स्कार्फ बांधी है और 4 पुरुष जिसमें से 2 लोग वर्दी पहने और 2 लोग सामान्य पहनावा पहने हैं. पांचों आरोपियों ने सफेद रंग की बिना नंबर की रिज्ड कार से वारदात को अंजाम दिया था.
कार के मालिक की पहचान राहुल त्रिपाठी निवासी मनकी के रुप में की गई. जिसके बाद से ही आरोपियों के दिनचर्या और दोस्तों के बारे में जानकारी हासिल कर नजर रखी. आरोपियों के बारे में क्लू मिलने के बाद बिना देरी किए राजनांदगांव, दुर्ग, बिलासपुर, नागपुर, बलौदा बाजार और रायपुर में दबिश देकर संदेहियों को हिरासत में लिया गया.
कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि डकैती की रकम को सुनसान जगह में आपस में बांट लिया. डकैती के मोबाइल फोन और घटना के समय पहने हुए कपड़ो को रास्ते में फेंक दिया था.
जांच के दौरान यह भी पता चला कि गिरफ्तार आरोपी ए.सोम शेखर बीएसएफ में सूबेदार के पद पर वर्ष 2011 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लिया था. वर्तमान में रियल हेल्प नामक एनजीओ से जुड़ा है. साथ ही जमीन दलाली का भी काम करता है. आरोपी का पीड़ित परिवार से घरेलू संबंध भी था. आरोपी को वेलू परिवार में नगदी रखें होने की जानकारी भी थी.
आरोपी सेवानिवृत्त बीएसएफ सूबेदार ए.सोम शेखर ने डकैती की प्लान छह महीने पहले बनाई थी. आरोपी ए.सोम शेखर ने डकैती की प्लान में अपने साथी देवलाल वर्मा बिजली मिस्त्री, कमलेश वर्मा ड्रायवर और जमीन दलाली का काम करने वाले को शामिल किया.
प्लान के मुताबिक अपने साथी देवलाल वर्मा और कमलेश वर्मा को जमीन खरीदार बताकर मनोहरण वेलू के घर को दिखाया और घर में रखे नगदी रकम की जगह की जानकारी भी दी. इस प्लान में और व्यक्तियों की जरुरत होने पर अन्य व्यक्तियों को शामिल करने की जिम्मेदारी ए.सोम शेखर ने देवलाल वर्मा और कमलेश वर्मा को दी. जिसके बाद देवलाल वर्मा और कमलेश वर्मा ने अपने परिचित पुरुषोत्तम देवांगन को प्लान के बारे में बताया.
पुरुषोत्तम देवांगन ने घटना से पन्द्रह दिन पहले अजय से विधानसमा फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे मुलाकात की. अजय को दो करोड़ सत्तर लाख रूपये एक घर में रखे होने और लूटने की बात बताई. साथ में देवलाल वर्मा से परिचय कराया. अजय अपने साथ अपने दोस्त राहुल त्रिपाठी राजनांदगांव निवासी और उसकी पत्नी नेहा त्रिपाठी को भी शामिल किया.
अजय, राहुल और उसकी पत्नि नेहा अपने अल्टो कार से रायपुर आए और विधानसभा फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे पुरुषोत्तम से मिले. पुरुषोत्तम के फोन से देवलाल से बात की. और वेलू के घर की रेकी कर वापस राजनांदगांव चले गए. इसके बाद नेहा ने अजय को फोन कर बताया कि नागपुर से शाहिद और पिन्टू तैयार है. तुमसे मिलने आयेगें. आगे की बात उनको समझा देना. शाहिद और पिन्टू अगले दिन ट्रेन से दुर्ग स्टेशन पहुंचे थे. अजय शाहिद और पिन्टू अजय की एक्टिवा में रायपुर शंकर नगर घर की रेकी की.
शाम को सोमनी में राहुल, राहुल की पत्नि, शाहिद, पिन्टू और अजय मिले और डकैती की प्लान बनाई. उसी दिन पुरुषोत्तम रिज्या कार लेकर ड्राईवर मनुराज भौयं के साथ दुर्ग पहुंचा और रात भर रेल्वे स्टेशन दुर्ग में सोया रहा. जिसके बाद अगले दिन मेडिकल से कुछ सामान नेहा ने खरीदा और वर्दी को अजय ने उतई से खरीदा था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

अगले दिन 11 फरवरी को सभी जयती स्टेडियम में मिले और अमलेश्वर होकर रोलीचाधा होते हुए विधानसभा फ्लाईओवर के रास्ते शंकर नगर के लिए निकले. रास्ते में नदी के पहले झीट गांव वाले मोड़ पर वर्दी पहनकर राहुल की आल्टो कार में सभी ने अपना फोन छोड़ दिया था.
प्लान के मुताबिक 11 फरवरी को बिना नंबर की रिज्ड कार में पांचो आरोपी सवार होकर रायपुर आकर डकैती की घटना को अंजाम दिया. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से डकैती की नगद रकम 59,50,000, सोने के जेवरात, वारदात में इस्तेमाल रिज्ड कार और अल्टो कार जुमल कीमत करीब 70 लाख रुपये जब्त कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई.
गिरफ्तार आरोपी
01. अजय ठाकुर पिता नकुल ठाकुर उम्र 38 साल निवासी ग्राम व पोस्ट मर्रा, तहसील व थाना पाटन जिला दुर्ग। हाल पता - मकान नंबर 18/ए रिसाली सेक्टर थाना सेक्टर 06 भिलाई जिला दुर्ग
02. राहुल त्रिपाठी पिता शशिभूषण त्रिपाठी उम्र 43 साल निवासी ग्राम व पोस्ट टाडा बडहलगंज थाना बडहलगंज जिला गोरखपुर (उ.प्र.)। हाल पता - एल आई जी 95 फेस 01 दीनदयाल आवास मनकी थाना सोमनी जिला राजनांदगांव
03. नेहा त्रिपाठी पति राहुल त्रिपाठी उम्र 41 साल निवासी ग्राम व पोस्ट टाडा बडहलगंज थाना डहलगंज जिला गोरखपुर (उ.प्र.)। हाल पता - एल आई जी 95 फेस 01 दीनदयाल आवास मनकी थाना सोमनी जिला राजनांदगांव
04. देवलाल वर्मा पिता स्व नरेश कुमार वर्मा उम्र 45 साल निवासी राज वाटिका बी-01 सेमरिया थाना विधानसभा रायपुर
05. पुरुषोत्तम देवांगन पिता विश्वनाथ देवांगन उम्र 33 साल निवासी टोडोपार चौक आरामील के सामने ग्राम अमेरा थाना पलारी जिला बलौदा बाजार
06. ए. सोम शेखर पिता स्व काली प्रसाद उम्र 56 साल निवासी एल.आई.जी. 197 जनता कालोनी सेवा सदन वृद्ध आश्रम के पास गुढियारी थाना गुढियारी रायपुर। हाल पता - अवंति विहार विजय नगर चौक मकान नंबर/ प्लाट नंबर 1284 थाना खम्हारडीह रायपुर
07. शाहिद पठान पिता ताज पठान उम़्र 36 साल निवासी मोहम्मद अली चौक भल्दरपुरा थाना गणेश पेट नागपुर महाराष्ट्र। हाल पता - कलमना बेले नगर पेट्रोल पम्प के पीछे थाना कलमना महाराष्ट्र
08. पिंटू सारवान पिता आत्मा राम उम्र 23 साल निवासी देवकर बस स्टैंड के पास थाना देवकर जिला बेमेतरा छत्तीसगढ़। हाल पता - पेट्रोल पम्प के पीछे बेले नगर थाना कलमना महाराष्ट्र
09. मनुराज मौर्य पिता देस राज मौर्य उम्र - 31 साल निवासी उपासना ऑटो पार्ट्स, मौया काम्प्लेक्स, गुरुनानक चौक तोरवा थाना तोरवा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़।
10. कमलेश वर्मा पिता स्व अशोक वर्मा उम्र 31 साल निवासी ग्राम बडगांव थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर। हाल पता - कबीर नगर तिरंगा चौक थाना कबीर नगर रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI