मंत्री जी खड़े रहे लुट गया कारवां, बहुमत के बाद भी बीजेपी के अनुशासन का ढेंगा दिखाकर बागी बना सभापति, BJP के अधिकृत प्रत्याशी को मिली हार

The minister stood there and the caravan was looted, despite having a majority, the chairman defied BJP's discipline and rebelled, BJP's official candidate lost

मंत्री जी खड़े रहे लुट गया कारवां, बहुमत के बाद भी बीजेपी के अनुशासन का ढेंगा दिखाकर बागी बना सभापति, BJP के अधिकृत प्रत्याशी को मिली हार

कोरबा : कोरबा नगर निगम के चुनाव में स्थानीय विधायक और मंत्री लखन लाल देवांगन के साथ पर्यवेक्षक पुरंदर मिश्रा की घोर बेइज्जती हो गई. बहुमत के बावजूद दोनों मिलकर पार्टी के प्रत्याशी को नगर निगम का सभापति नहीं बना पाए. सारे पार्षदों ने एक राय होकर निर्दलीय प्रत्याशी को वोट दे दिया. जबकि वोटिंग के पहले गोपनीय बैठक में सभी वोट करने सहमति दिया था. भाजपा के 67 पार्षदों में से 33 पार्षदों ने सभापति के लिए बीजेपी से बागी होकर लड़े नूतन सिंह को वोट दे दिया.
छत्तीसगढ़ के कोरबा नगर निगम के सभापति चुनाव में बड़ा उलटफेर हो गया. नगर निगम में सभापति पद के लिए बीजेपी द्वारा घोषित प्रत्याशी चुनाव हार गए. यह तब हुआ है जबकि कोरबा नगर निगम में बीजेपी का बहुमत है. बीजेपी ने सभापति पद के लिए हितानंद अग्रवाल को प्रत्याशी घोषित किया.  जब मतगणना हुई तो दिग्गजों के होश उड़ गए. बीजेपी के बहुमत वाले कोरबा निगम के पार्षदों ने बागी उम्मीदवार नूतन सिंह ठाकुर को जीता दिया. दिग्गज नेता मुंह ताकते रह गए. 
मंत्री जी खड़े रहे कारवां लुट गया
जबकि सभापति के लिए चुनाव के नतीजे आए तो क्षेत्रीय विधायक सह मंत्री लखनलाल देवांगन वहीं मौजूद थे. पार्टी ने पुरंदर मिश्रा को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा था. विधायक लखन लाल देवांगन और पुरंदर मिश्रा ने पार्टी के निर्णय बताते हुए पार्षदों की बैठक में हितानंद अग्रवाल को सभापति बनाने का फरमान जारी कर दिया. इसके बाद बैठक में ही बवाल मच गया. लगभग सभी पार्षदों ने इसका विरोध किया. इसके बाद बंद कमरे में सभी पार्षदों से बात करने के बाद सभापति के लिए पर्चा दाखिल करने गए.
लेकिन खेल को ना तो वे समझ पाए और ना ही रोक पाए..बीजेपी के प्रत्याशी हितानंद अग्रवाल को सिर्फ18 मत मिले जबकि नूतन सिंह ठाकुर की झोली में 33 पार्षदों के मत पड़े. नतीजतन नूतन सिंह ठाकुर विजयी घोषित हो गए. ग़ौरतलब यह भी है कि बागी के साथ-साथ एक अन्य निर्दलीय अब्दुल रहमान भी मैदान में थे और उन्हें 16 मत मिले. आपको बता दे कोरबा निगम में 67 पार्षद के पद है. जिसमें से बीजेपी के 45, कांग्रेस के 11 और निर्दलीय 11 पार्षद चुनाव जीतकर आए थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI