ये बीज कई बीमारियों की लिए रामबाण दवा हैं....
Health News : झारखंड में महुआ के बीज जिसे स्थानीय भाषा में कोचाड़ा और कोइनी कहा जाता है. उसे बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है.क्योंकि, सदियों से आदिवासी समाज में बहुत महुआ के बीज का उपयोग औषधि के रूप में किया करते आ रहे हैं.
Health News : झारखंड में महुआ के बीज जिसे स्थानीय भाषा में कोचाड़ा और कोइनी कहा जाता है. उसे बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है.क्योंकि, सदियों से आदिवासी समाज में बहुत महुआ के बीज का उपयोग औषधि के रूप में किया करते आ रहे हैं. ऐसे में बोकारो के वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ राजेश पाठक ने महुआ के बीज के लाभदायक औषधि गुणो कि जानकारी देते हुए बताया कि महुआ का बीज एक सुपर फुड है. जिसे कई सारी शारीरिक समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है.
महुआ के बीज के तेल में सूजन को कम करने के गुणकारी तत्व मौजूद होते हैं. जो जोड़ों के दर्द कि समस्या को दूर कर आराम पहचते हैं. इसे अर्थराइटिस, सूजन संबंधित रोगों में राहत दिलाता है. इसके लिए रोजाना 10 से 15 ml महुआ के बीच का तेल को अगर प्रभावित जगह पर मसाज करें तो बेहतर परिणाम मिलते हैं.
लिवर के लिए है फायदेमंद
महुआ के बीज के तेल में लिवर टॉनिक के गुण होते हैं जो वजन नियंत्रितकर शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी सुधारता है. वसा को जलाने में सहायता करता है. इसके लिए प्रतिदिन 2 से 5 ml महुआ के बीज तेल के सेवन से लिवर स्वस्थ रहता है. महुआ का तेल में मौजूद गुणकारी तत्व बालों की जड़ों को मजबूत करता है. इसके एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण रूसीऔर खुजली से भी बचाते हैं.
त्वचा के लिए लाभकारी
महुआ के बीज का तेल त्वचा संबंधी समस्याओं जैसे खुजली को दुर करता है. इससे त्वचा रोगों में राहत पहुंचाता है. यह त्वचा को मॉइस्चराइज़ करता है और नेचुरल प्रदान करता है
Disclaimer : इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. khulasapost किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.(एजेंसी)



